IND vs AUS ODI Series: शुभमन गिल बने टीम इंडिया के नए वनडे कप्तान, विराट और रोहित टीम में बरकरार
Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया है।
इस बार एक बड़ा फैसला लेते हुए शुभमन गिल को वनडे टीम का नया कप्तान बनाया गया है, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम में बरकरार रखा गया है। श्रेयस अय्यर को उपकप्तान की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

भारत की वनडे टीम (ऑस्ट्रेलिया दौरा)
-
शुभमन गिल (कप्तान)
-
रोहित शर्मा
-
विराट कोहली
-
श्रेयस अय्यर (उपकप्तान)
-
अक्षर पटेल
-
केएल राहुल (विकेटकीपर)
-
नितीश कुमार रेड्डी
-
वॉशिंगटन सुंदर
-
कुलदीप यादव
-
हर्षित राणा
-
मोहम्मद सिराज
-
अर्शदीप सिंह
-
प्रसिद्ध कृष्णा
-
ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)
-
यशस्वी जयसवाल
शुभमन गिल को कप्तानी, रोहित की विदाई तय?
शुभमन गिल को वनडे कप्तान बनाए जाने के बाद माना जा रहा है कि रोहित शर्मा का वनडे कप्तानी करियर समाप्त हो चुका है। रोहित ने हाल ही में टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लिया था।
उन्होंने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत को खिताब जिताया था, लेकिन इसके बावजूद कप्तानी अब युवा गिल को सौंपी गई है।
श्रेयस अय्यर को बड़ा रोल, बुमराह को आराम
लंबे ब्रेक के बाद श्रेयस अय्यर की वनडे टीम में वापसी हुई है और उन्हें उपकप्तान का पद दिया गया है। दूसरी ओर, जसप्रीत बुमराह को इस वनडे सीरीज के लिए आराम दिया गया है।
हालांकि, वे आगामी टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे। बुमराह हाल के महीनों में टीम के सभी फॉर्मेट्स में लगातार खेलते आए हैं।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज शेड्यूल
-
पहला वनडे: 19 अक्टूबर – पर्थ
-
दूसरा वनडे: 23 अक्टूबर – एडिलेड
-
तीसरा वनडे: 25 अक्टूबर – सिडनी
यह सीरीज वर्ल्ड क्रिकेट में भारत की नई वनडे लीडरशिप की दिशा तय कर सकती है, जहां युवा और अनुभवी खिलाड़ियों का संतुलन देखने को मिलेगा।

