IND vs ENG 5th Test: भारत-इंग्लैंड ने मिलकर की 70 साल पुराने वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी
Sandesh Wahak Digital Desk: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई 2025 की टेस्ट सीरीज ऐतिहासिक बन गई है।
पांच टेस्ट मैचों की इस सीरीज में कुल 21 शतक लगे, जिससे दोनों टीमों ने 70 साल पुराने एक विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है।
इस आंकड़े ने 1955 में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच बनी उस ऐतिहासिक सीरीज को छू लिया, जिसमें सबसे ज्यादा शतक दर्ज हुए थे।
भारत की ओर से सबसे ज्यादा 12 शतक आए, जबकि इंग्लैंड के बल्लेबाजों ने 9 शतक लगाए। कप्तान शुभमन गिल इस सीरीज के स्टार रहे, जिन्होंने चार शतक जमाए, जिनमें एक 269 रनों की ऐतिहासिक पारी भी शामिल है।
यह एक टेस्ट सीरीज में किसी भारतीय कप्तान द्वारा सर्वाधिक शतक लगाने का रिकॉर्ड है।

इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब भारतीय टीम ने एक टेस्ट सीरीज में 12 शतक लगाए हैं। वर्ल्ड क्रिकेट में यह सिर्फ चौथा मौका है जब किसी टीम ने एक सीरीज में 12 या उससे ज्यादा सेंचुरी बनाई हों।
इस उपलब्धि के साथ भारत ने ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका की बराबरी कर ली है।
मैच दर मैच: शतकों की झड़ी
पहला टेस्ट (भारत में)
-
भारत: यशस्वी जायसवाल (101), शुभमन गिल (147), ऋषभ पंत (134, 118), केएल राहुल (137)
-
इंग्लैंड: ओली पोप (106), बेन डकेट (149)
दूसरा टेस्ट
-
शुभमन गिल (269, 161)
-
इंग्लैंड: हैरी ब्रूक (158), जेमी स्मिथ (184)
तीसरा टेस्ट
-
केएल राहुल (100)
-
इंग्लैंड: जो रुट (104)
चौथा टेस्ट
-
शुभमन गिल (103), वाशिंगटन सुंदर (101), रवींद्र जडेजा (107)
-
इंग्लैंड: जो रुट (150), बेन स्टोक्स (141)
पांचवां टेस्ट (द ओवल)
-
भारत: यशस्वी जायसवाल (118)
-
इंग्लैंड: जो रुट (105), हैरी ब्रूक (111)
रिकॉर्ड तो नहीं टूटा, पर बराबरी ऐतिहासिक
1955 में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच खेली गई सीरीज में 21 शतक लगे थे। इस रिकॉर्ड को अब भारत और इंग्लैंड ने 2025 की सीरीज में बराबर कर दिया है, हालांकि इससे आगे नहीं बढ़ पाए।
इंग्लैंड के जो रुट ने इस सीरीज की 21वीं सेंचुरी ठोंकी, जो इस रिकॉर्ड की बराबरी का अंतिम अध्याय बना।
उपलब्धियां और ऐतिहासिक पल
-
शुभमन गिल: 4 शतक, सर्वश्रेष्ठ 269 रन
-
पहली बार भारतीय टीम ने एक टेस्ट सीरीज में 12 शतक लगाए
-
विश्व टेस्ट इतिहास में केवल चौथी बार एक टीम ने 12 या उससे अधिक शतक जमाए
-
1955 के बाद पहली बार एक सीरीज में 21 शतक
Also Read: IND vs ENG 5th Test: क्या ‘द ओवल’ में टूटेगा 122 साल पुराना रिकॉर्ड?

