IND vs ENG 5th Test: ओवल में टीम इंडिया ने रचा इतिहास, 6 रन से जीता मुकाबला
Sandesh Wahak Digital Desk: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली गई एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 का पांचवां और अंतिम टेस्ट मैच रोमांच की चरम सीमा पर पहुंचकर टीम इंडिया की 6 रन की शानदार जीत के साथ समाप्त हुआ।
इस जीत के साथ ही पांच मैचों की यह रोमांचक टेस्ट सीरीज 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई, जबकि एक मुकाबला ड्रॉ रहा।
मैच का रोमांच: पल-पल पर बदलते हालात

लंदन के द ओवल मैदान पर खेले गए इस निर्णायक टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को जीत के लिए 374 रनों का लक्ष्य दिया था। इंग्लैंड की टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए बेहद करीबी मुकाबले में 367 रन पर ऑलआउट हो गई।
भारत ने यह मुकाबला सिर्फ 6 रन से जीतकर ना केवल सीरीज को बराबरी पर समाप्त किया, बल्कि क्रिकेट प्रेमियों को लंबे समय तक याद रहने वाला मैच भी दिया।
स्कोर का लेखा-जोखा:
-
भारत पहली पारी: 224 रन
-
इंग्लैंड पहली पारी: 247 रन (23 रन की बढ़त)
-
भारत दूसरी पारी: 396 रन
-
इंग्लैंड दूसरी पारी: 367 रन (लक्ष्य 374)

