IND vs ENG 5th Test: क्या ‘द ओवल’ में टूटेगा 122 साल पुराना रिकॉर्ड?

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच में रोमांच अपने चरम पर पहुंच चुका है। द ओवल में भारत ने इंग्लैंड के सामने 374 रन का विशाल लक्ष्य रखा है।

जवाब में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक इंग्लैंड ने 50/1 रन बना लिए हैं। अब उसे जीत के लिए 324 रन और चाहिए, जबकि भारत को सीरीज बराबर करने के लिए 8 विकेट लेने हैं। क्योंकि क्रिस वोक्स चोट के चलते बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे।

इतिहास की बात करें तो द ओवल की पिच पर कभी भी इतने बड़े लक्ष्य का पीछा सफलतापूर्वक नहीं हुआ है।

यहां का अब तक का सबसे बड़ा रन चेज 263/9 रन का है, जो इंग्लैंड ने 1902 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था — यानी 122 साल पहले।

IND vs ENG 5th Test

टॉप-5 सबसे बड़े रन चेज (द ओवल):

  1. इंग्लैंड – 263/9 बनाम ऑस्ट्रेलिया (1902)

  2. वेस्टइंडीज – 255/2 बनाम इंग्लैंड (1963)

  3. ऑस्ट्रेलिया – 242/5 बनाम इंग्लैंड (1972)

  4. वेस्टइंडीज – 226/2 बनाम इंग्लैंड (1988)

  5. श्रीलंका – 219/2 बनाम इंग्लैंड (2024)

इस सूची से साफ है कि 374 रन का टारगेट ऐतिहासिक रूप से बेहद कठिन साबित हो सकता है।

भारत की दूसरी पारी में दमदार वापसी

भारत की दूसरी पारी में 396 रन बने। यशस्वी जायसवाल ने शानदार 118 रन बनाए, जबकि आकाश दीप ने चौथे नंबर पर आकर 66 रनों की बहुमूल्य पारी खेली और जायसवाल के साथ शतकीय साझेदारी की।

इससे पहले भारत की पहली पारी 224 रन पर सिमटी थी, लेकिन मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा की घातक गेंदबाज़ी ने इंग्लैंड को सिर्फ 247 रन पर रोक दिया।

सीरीज पर नजर

इंग्लैंड इस समय 5 मैचों की सीरीज में 2-1 से आगे है। पांचवां टेस्ट किसी भी हाल में ड्रॉ नहीं हो सकता क्योंकि दो दिन का खेल शेष है और मौसम भी साफ रहने की उम्मीद है।

भारत अगर यह मैच जीतता है तो सीरीज 2-2 से ड्रा होगी, और कप्तान शुभमन गिल की कप्तानी में यह टीम के लिए बड़ी उपलब्धि होगी। दूसरी ओर, अगर इंग्लैंड यह लक्ष्य हासिल कर लेता है तो यह टेस्ट इतिहास का सबसे बड़ा रन चेज बन जाएगा।

मौजूदा स्थिति

  • लक्ष्य: 374 रन

  • इंग्लैंड का स्कोर (तीसरे दिन के अंत तक): 50/1

  • आवश्यक रन: 324

  • बचे विकेट: 8

  • बेन डकेट (34*) और ओली पोप क्रीज पर

  • क्रिस वोक्स चोट के चलते बल्लेबाजी नहीं कर पाएंगे

Also Read: Asia Cup 2025 Venue: इस देश में खेले जाएंगे एशिया कप के मैच, जानें कहां होगा भारत-पाक मुकाबला?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.