IND vs ENG: हर्षित राणा ने रचा इतिहास, डेब्यू मैच में ऐसा करने वाले पहले भारतीय गेंदबाज

IND vs ENG: टीम इंडिया के तेज गेंदबाज हर्षित राणा ने डेब्यू वनडे मैच में कमाल कर दिया है. दरअसल, भारत और इंग्लैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज खेली जा रही है.

IND vs ENG

टीम इंडिया ने हर्षित को नागपुर वनडे में डेब्यू का मौका दिया. उन्होंने इस मुकाबले में इंग्लैंड की पारी के दौरान तीन विकेट झटके.

हर्षित राणा ने नागपुर वनडे में इतिहास रच दिया. वे बतौर भारतीय गेंदबाजों तीनों फॉर्मेट्स की डेब्यू पारी में 3 या इससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं.

IND vs ENG

हर्षित ने अपनी घातक गेंदबाजी से टीम इंडिया के मैनेजमेंट के साथ-साथ हेड कोच गौतम गंभीर को भी प्रभावित किया है.

आपको बता दें कि भारत ने नागपुर वनडे में इंग्लैंड को 248 रनों के स्कोर पर ऑल आउट कर दिया. इस दौरान हर्षित ने 7 ओवर फेंके और 53 रन दिए. इसके साथ ही 3 विकेट भी लिए.

IND vs ENG

हर्षित राणा ने डेब्यू टी20 मैच इंग्लैंड के खिलाफ पुणे में खेला था. उन्होंने इस मैच में 33 रन देकर 3 विकेट झटके थे. वहीं, उन्होंने डेब्यू टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेला था. हर्षित ने इस मैच की पहली पारी में 48 रन देकर 3 विकेट लिए थे.

Also Read: VIDEO: चैंपियंस ट्रॉफी से पहले ऋषभ पंत ने की नई शुरुआत, वीडियो शेयर कर दी पूरी जानकारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.