IND vs ENG: गंभीर की जगह लक्ष्मण नहीं, तो फिर कौन? टीम इंडिया के कोच को लेकर बड़ा खुलासा

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के हेड कोच को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।

VVS Laxman

टीम इस समय इंग्लैंड के केंट में अभ्यास कर रही है, लेकिन मुख्य कोच गौतम गंभीर अपनी मां की तबीयत बिगड़ने के चलते भारत लौट चुके हैं।

इस बीच, वीवीएस लक्ष्मण टीम के साथ इंग्लैंड में मौजूद जरूर हैं, लेकिन उन्हें अभी तक किसी आधिकारिक कोचिंग भूमिका में नियुक्त नहीं किया गया है।

13 जून से भारतीय टीम ने केंट क्रिकेट ग्राउंड में एक अभ्यास मैच खेला, लेकिन उससे पहले ही गंभीर को देश वापस लौटना पड़ा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी मां को हार्ट अटैक आया था और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लक्ष्मण की मौजूदगी पर उठे सवाल

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, वीवीएस लक्ष्मण इंग्लैंड में हैं लेकिन उनकी इस दौरे पर कोई औपचारिक भूमिका नहीं है।

सूत्रों के अनुसार, लक्ष्मण क्रिकेट से संबंधित किसी अन्य कार्य के लिए या व्यक्तिगत कारणों से इंग्लैंड गए हैं। नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) के प्रमुख लक्ष्मण पहले भी टीम इंडिया के अंतरिम कोच रह चुके हैं, लेकिन इस बार उन्हें कोई आधिकारिक जिम्मेदारी नहीं सौंपी गई है।

BCCI के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “लक्ष्मण किसी व्यक्तिगत कार्यक्रम के लिए इंग्लैंड गए हैं। वह लुसाने (स्विट्जरलैंड) से लंदन पहुंचे थे। उन्होंने टीम से जरूर मुलाकात की और अभ्यास मैच देखा, लेकिन वह किसी आधिकारिक कोचिंग रोल में नहीं हैं।”

गंभीर की वापसी पर अपडेट

पहला टेस्ट 20 जून को लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में खेला जाएगा। उम्मीद की जा रही है कि गौतम गंभीर इससे पहले इंग्लैंड लौट आएंगे।

उनके करीबी एक सूत्र ने बताया, “डॉक्टरों की सलाह के बाद गंभीर ने इंग्लैंड वापसी का फैसला लिया है। उनकी मां की हालत में सुधार है और वह जल्द ही टीम से जुड़ सकते हैं।”

मैच कब और कहां देखें?

भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा, जबकि लाइव स्ट्रीमिंग जियो सिनेमा और हॉटस्टार पर उपलब्ध होगी। पहला टेस्ट मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 3:30 बजे शुरू होगा।

Also Read: WTC नए सीजन की शुरुआत, जानें किस-किस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया

Get real time updates directly on you device, subscribe now.