IND vs NZ 5th T20I: खराब शुरुआत के बाद अर्शदीप सिंह की ऐतिहासिक वापसी, भारत ने सीरीज 4-1 से जीती
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए भारत बनाम न्यूजीलैंड पांचवें और आखिरी टी20 मुकाबले में तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मैच के हीरो बनकर उभरे।
शुरुआती ओवरों में महंगे साबित होने के बावजूद अर्शदीप ने शानदार वापसी की और अपनी घातक गेंदबाजी से इतिहास रच दिया। भारत ने यह मुकाबला 46 रनों से जीतकर सीरीज 4-1 से अपने नाम कर ली।
271 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने पावरप्ले में आक्रामक बल्लेबाजी की। अर्शदीप सिंह के शुरुआती दो ओवरों में 40 रन पड़े, जिससे भारतीय खेमे की चिंता बढ़ गई। उस वक्त ऐसा लग रहा था कि यह दिन अर्शदीप के लिए मुश्किल साबित होगा।

हालांकि, कप्तान के भरोसे पर खरे उतरते हुए अर्शदीप ने 12वें ओवर में जबरदस्त वापसी की। पहली ही गेंद पर उन्होंने खतरनाक रचिन रवींद्र को आउट किया और उसी ओवर में मिचेल सैंटनर को भी पवेलियन भेजकर न्यूजीलैंड की रनगति पर ब्रेक लगा दिया।
इसके बाद 16वें ओवर में अर्शदीप सिंह ने डैरिल मिचेल और काइल जैमीसन को आउट कर अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला फाइव विकेट हॉल पूरा किया। खास बात यह रही कि शुरुआती दो ओवरों में 40 रन लुटाने वाले अर्शदीप ने आखिरी दो ओवरों में सिर्फ 11 रन खर्च किए।
अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 51 रन देकर 5 विकेट झटके और भारत की ओर से टी20 इंटरनेशनल में फाइव विकेट हॉल लेने वाले छठे गेंदबाज बन गए। दबाव में की गई यह वापसी उनके करियर के सबसे यादगार प्रदर्शनों में से एक रही।
पूरी सीरीज में अर्शदीप ने 4 मैचों में 8 विकेट लेकर भारत के सबसे सफल गेंदबाज का तमगा हासिल किया। यह प्रदर्शन टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले टीम इंडिया के लिए बेहद सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
Also Read: पाकिस्तान के टी20 विश्व कप में खेलने पर सस्पेंस, अचानक रद्द किया किट लॉन्च इवेंट
Get real time updates directly on you device, subscribe now.