IND vs NZ T20 Series: श्रेयस अय्यर की 2 साल बाद टीम में एंट्री, इस खिलाड़ी की भी खुली किस्मत

Sandesh Wahak Digital Desk: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 सीरीज से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने टीम इंडिया के स्क्वॉड में अहम बदलाव किए हैं।

चोटों से जूझ रहे वॉशिंगटन सुंदर और तिलक वर्मा के बाहर होने के बाद बीसीसीआई ने उनके रिप्लेसमेंट का ऐलान किया है। इन दोनों खिलाड़ियों की जगह रवि बिश्नोई और श्रेयस अय्यर को टीम में शामिल किया गया है।

ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को 11 जनवरी को वडोदरा में खेले गए पहले वनडे मैच के दौरान गेंदबाजी करते समय पसलियों के निचले हिस्से में दर्द महसूस हुआ था।

बाद में कराए गए स्कैन में उनके साइड स्ट्रेन की पुष्टि हुई, जिसके चलते मेडिकल टीम ने उन्हें आराम की सलाह दी है। वहीं, तिलक वर्मा भी चोट के कारण पहले तीन टी20 मुकाबलों से पहले ही बाहर हो चुके हैं। वॉशिंगटन सुंदर की जगह लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को टी20I टीम में शामिल किया गया है।

Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर की टी20 टीम में वापसी

तिलक वर्मा के बाहर होने के बाद श्रेयस अय्यर को पहले तीन टी20 मुकाबलों के लिए भारतीय टीम में मौका मिला है। करीब दो साल बाद श्रेयस अय्यर की टी20 टीम में वापसी हुई है।

उन्होंने अपना आखिरी टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच दिसंबर 2023 में खेला था। वहीं, रवि बिश्नोई भी फरवरी 2025 के बाद से टीम इंडिया के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेल पाए हैं। ऐसे में यह सीरीज दोनों खिलाड़ियों के लिए खुद को साबित करने का बड़ा अवसर होगी।

टी20I सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वॉड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (पहले तीन टी20I), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल (उपकप्तान), रिंकू सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, ईशान किशन (विकेटकीपर), रवि बिश्नोई।

Also Read: क्रिकेट का नया नियम, अब फील्डिंग नहीं करेगा बल्लेबाज, बदल जाएगी लीग क्रिकेट की तस्वीर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.