IND vs PAK Final: भारत-पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन, जानें पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

Sandesh Wahak Digital Desk: एशिया कप 2025 का बहुप्रतीक्षित फाइनल मुकाबला अब सिर्फ 24 घंटे दूर है।

रविवार, 28 सितंबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस शाम 7:30 बजे होगा।

इतिहास में पहली बार एशिया कप फाइनल में भिड़ेंगे भारत और पाकिस्तान

एशिया कप का इतिहास 41 साल पुराना है, लेकिन यह पहली बार होगा जब भारत और पाकिस्तान की टीमें फाइनल में आमने-सामने होंगी। भारत ने अब तक इस टूर्नामेंट को 8 बार जीता है, जबकि पाकिस्तान दो बार चैंपियन बना है।

IND vs PAK Final

इस टूर्नामेंट में यह तीसरा मौका होगा जब भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। लीग स्टेज और सुपर-4 दोनों में भारत ने पाकिस्तान को करारी शिकस्त दी थी।

दुबई की पिच रिपोर्ट

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर धीमी रहती है, और फाइनल मुकाबले में भी यही देखने को मिल सकता है। शुरूआती ओवरों में बल्लेबाजों को रन बनाने का मौका मिलेगा, लेकिन जैसे-जैसे गेंद पुरानी होती जाएगी, स्पिन गेंदबाजों का प्रभाव बढ़ेगा।

ओस की भूमिका यहां अधिक नहीं होती, लेकिन अब तक के मैचों में देखा गया है कि इस मैदान पर लक्ष्य का पीछा करना अपेक्षाकृत आसान रहा है।

ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी का फैसला कर सकती है।

मैच प्रिडिक्शन: भारत का पलड़ा भारी

मैच से पहले सभी आंकड़े भारत के पक्ष में नज़र आ रहे हैं। चाहे बल्लेबाजी हो, गेंदबाजी या फील्डिंग—हर विभाग में भारतीय टीम पाकिस्तान से बेहतर प्रदर्शन कर रही है।

टीम इंडिया फॉर्म और संतुलन दोनों के लिहाज से खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन:

  • अभिषेक शर्मा

  • शुभमन गिल

  • सूर्यकुमार यादव (कप्तान)

  • तिलक वर्मा

  • शिवम दुबे

  • हार्दिक पांड्या

  • संजू सैमसन (विकेटकीपर)

  • अक्षर पटेल

  • कुलदीप यादव

  • वरुण चक्रवर्ती

  • जसप्रीत बुमराह

पाकिस्तान की संभावित प्लेइंग इलेवन:

  • साहिबजादा फरहान

  • फखर जमान

  • सैम अयूब

  • हसन नवाज

  • सलमान आगा (कप्तान)

  • मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर)

  • मोहम्मद नवाज

  • फहीम अशरफ

  • अबरार अहमद

  • हारिस रऊफ

  • शाहीन शाह अफरीदी

अब देखना यह होगा कि एशिया कप 2025 के इस ऐतिहासिक फाइनल में कौन सी टीम इतिहास रचती है—क्या भारत 9वीं बार चैंपियन बनेगा या पाकिस्तान तीसरी बार खिताब अपने नाम करेगा?

Also Read: Big Bash League से जुड़े रविचंद्रन अश्विन, इस टीम से हुआ ऐतिहासिक करार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.