IND vs PAK Hong Kong Sixes: रोमांचक मुकाबले में 2 रन से जीता भारत, उथप्पा ने खेली धुआंधार पारी

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट का रोमांच एक बार फिर चरम पर पहुंचा। हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट 2025 के ग्रुप-सी मुकाबले में भारत ने डीएलएस नियम के तहत पाकिस्तान को 2 रनों से मात दी।

मोंग कोक स्थित मिशन रोड ग्राउंड पर खेले गए इस हाई-वोल्टेज मैच में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 ओवरों में 86 रन बनाए, जबकि बारिश से बाधित पाकिस्तान की पारी 3 ओवर में 41/1 पर रुक गई। डीएलएस के मुताबिक, भारत विजेता घोषित हुआ।

IND vs PAK Hong Kong Sixes

उथप्पा की आतिशी पारी, भारतीय टीम की तूफानी शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने शानदार शुरुआत की। ओपनर रॉबिन उथप्पा और भरत चिप्ली ने 2.3 ओवर में 42 रन जोड़ दिए।

उथप्पा ने सिर्फ 11 गेंदों में 28 रन ठोके, जिसमें 2 चौके और 3 छक्के शामिल थे। उन्हें मुहम्मद शहजाद ने एलबीडब्ल्यू आउट किया।

भरत चिप्ली ने 13 गेंदों में 24 रन बनाए, जबकि कप्तान दिनेश कार्तिक ने 6 गेंदों में 17 रन की तेज पारी खेली। भारत ने निर्धारित 6 ओवर में 4 विकेट पर 86 रन बनाए।

भारत का स्कोरकार्ड (6 ओवर में 86/4)

  • रॉबिन उथप्पा – 28 (11)

  • भरत चिप्ली – 24 (13)

  • दिनेश कार्तिक – 17* (6)

  • अभिमन्यु मिथुन – 6 (5)

  • स्टुअर्ट बिन्नी – 4 (2)

पाकिस्तान की तेज शुरुआत, लेकिन बारिश ने तोड़ा खेल

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पाकिस्तानी टीम की शुरुआत भी आक्रामक रही। पहले ओवर में अभिमन्यु मिथुन के खिलाफ पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने 18 रन ठोक दिए।

हालांकि, स्टुअर्ट बिन्नी ने दूसरे ओवर में माज सदाकत (7) को आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।

तीन ओवर के बाद पाकिस्तान ने एक विकेट पर 41 रन बनाए थे, लेकिन तभी बारिश ने खेल रोक दिया। डीएलएस पद्धति के अनुसार, उस समय भारत 2 रनों से आगे था और विजेता घोषित किया गया।

पाकिस्तान का स्कोरकार्ड (3 ओवर में 41/1)

  • ख्वाजा नफाय – 18*

  • अब्दुल समद – 16*

  • माज सदाकत – 7 (आउट)

अगले मुकाबले में भारत का सामना कुवैत से

इस जीत के साथ भारत ने टूर्नामेंट में शानदार शुरुआत की है। अब टीम इंडिया 8 नवंबर को कुवैत के खिलाफ अपना अगला मैच खेलेगी।

भारत की इस जीत ने एक बार फिर साबित किया कि चाहे फॉर्मेट कोई भी हो — जब सामने पाकिस्तान हो, तो टीम इंडिया हमेशा दमदार प्रदर्शन करती है।

Also Read: ‘अब मेरे पास मेरा असली मेडल होगा’, जय शाह के हस्तक्षेप के बाद प्रतिका रावल को मिलेगा पदक

Get real time updates directly on you device, subscribe now.