IND vs SA: सीरीज से पहले बढ़ा रोमांच, ओपनिंग के 3 दावेदार, तिलक-पंत में होगी प्लेइंग 11 की बड़ी जंग

Sandesh Wahak Digital Desk: टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का बदला लेने के इरादे से टीम इंडिया अब वनडे सीरीज में उतरने जा रही है।

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 30 नवंबर को रांची में खेला जाएगा।

गर्दन की चोट के चलते नियमित कप्तान शुभमन गिल उपलब्ध नहीं हैं, ऐसे में विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल टीम की कमान संभालेंगे।

ओपनिंग स्लॉट पर ऋतुराज और यशस्वी के बीच कड़ी टक्कर

पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का ओपनिंग करना तय है। उनके साथ कौन उतरेगा, इस पर सस्पेंस बरकरार है।

टीम मैनेजमेंट के सामने विकल्प के तौर पर ऋतुराज गायकवाड़ और यशस्वी जायसवाल हैं जिनमें से किसी एक को मौका मिलेगा।

नंबर 3 पर विराट कोहली के खेलने को लेकर कोई संशय नहीं है।

IND vs SA 1st ODI

श्रेयस अय्यर की जगह कौन?

उपकप्तान श्रेयस अय्यर चोट की वजह से सीरीज से बाहर हैं। ऐसे में उनकी जगह चौथे नंबर पर तिलक वर्मा या ऋषभ पंत को चुना जा सकता है। पांचवें नंबर पर कप्तान केएल राहुल की भूमिका तय मानी जा रही है।

ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या की अनुपस्थिति में नितीश कुमार रेड्डी को मौका मिलने की उम्मीद है।

रांची की स्पिन फ्रेंडली पिच पर तीन स्पिनर्स खेल सकते हैं

रांची की परिस्थितियों को देखते हुए टीम इंडिया तीन स्पिनर्स के साथ उतर सकती है। रवींद्र जडेजा और वाशिंगटन सुंदर बतौर ऑलराउंडर खेलेंगे, जबकि कुलदीप यादव मुख्य स्पिनर की भूमिका निभा सकते हैं।

तेज गेंदबाजी में हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह को जिम्मेदारी दी जा सकती है। नितीश रेड्डी को शामिल करते हुए टीम के पास कुल छह गेंदबाजी विकल्प होंगे।

भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन (पहला वनडे)

रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़/यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, ऋषभ पंत, केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह

Also Read: दीप्ति से लेकर एमेलिया केर तक, इन 5 खिलाड़ियों ने लूटी WPL 2026 की नीलामी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.