IND vs WI Test Series: भारत ने कस लिया शिकंजा, वेस्टइंडीज ढेर, तीसरे दिन ही नतीजे के आसार
Sandesh Wahak Digital Desk: भारत और वेस्टइंडीज के बीच चल रही टेस्ट सीरीज़ के अहमदाबाद टेस्ट में टीम इंडिया ने मेहमानों पर पूरी तरह शिकंजा कस लिया है।
ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मुकाबला तीसरे दिन ही समाप्त हो सकता है। बल्लेबाजों का दमदार प्रदर्शन और गेंदबाजों की सटीक लाइन-लेंथ ने वेस्टइंडीज को बैकफुट पर धकेल दिया है।
भारत की पहली पारी में बल्लेबाजों का जलवा
भारत ने जवाबी पारी में बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 448 रन बना लिए हैं। केएल राहुल ने जिम्मेदारी भरी बल्लेबाजी करते हुए शानदार शतक (100) जड़ा।

युवा विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने पहली बार घरेलू मैदान पर खेलते हुए आत्मविश्वास से भरी 125 रनों की पारी खेली।
कप्तान शुभमन गिल ने भी उपयोगी 50 रन जोड़े, वहीं रवींद्र जडेजा शानदार शतकीय पारी खेली। भारत ने 448 रनों पर पारी घोषित कर दी है।
वेस्टइंडीज की पहली पारी 162 पर सिमटी
वेस्टइंडीज के लिए टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करना महंगा साबित हुआ। भारतीय गेंदबाजों ने शुरुआत से ही आक्रमण किया और मेहमान टीम को सिर्फ 162 रन पर समेट दिया।
मोहम्मद सिराज ने घातक गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह को 3, कुलदीप यादव को 2 और सुंदर को 1 विकेट मिला।
विंडीज की ओर से जस्टिन ग्रीव्स (32), शाई होप (26) और कप्तान रोस्टन चेज (24) ही कुछ देर तक टिक पाए। बाकी बल्लेबाज भारतीय आक्रमण के आगे बेबस नजर आए।
गेंदबाजी में भी नहीं चला विंडीज का जोर
वेस्टइंडीज के गेंदबाज भारत की बल्लेबाजी के सामने पूरी तरह नाकाम साबित हुए। जेडन सील्स ने कुछ हद तक चुनौती पेश की, लेकिन बाकी गेंदबाज प्रभाव छोड़ने में असफल रहे।
खासकर उनके स्पिनर बेहद फीके नजर आए। जडेजा ने वॉरिकन के खिलाफ 5 छक्के जड़ते हुए उनकी गेंदबाजी की धज्जियां उड़ा दीं।
कप्तान रोस्टन चेज की रणनीति भी सवालों के घेरे में है, खासतौर पर नई गेंद लेने में हुई देरी की आलोचना हो रही है।
कभी दिग्गज, अब संघर्षरत
टेस्ट क्रिकेट में एक समय वेस्टइंडीज का दबदबा हुआ करता था, लेकिन अब हालात पूरी तरह बदल चुके हैं। मई 2002 के बाद से उन्होंने भारत के खिलाफ कोई टेस्ट नहीं जीता है।
इस बार टीम और भी कमजोर नजर आ रही है। चोटिल खिलाड़ियों की कमी, अनुभवहीन बल्लेबाजी और आत्मविश्वास की कमी उनके प्रदर्शन में झलक रही है।
Also Read: 14 साल बाद भारत आएंगे ‘फुटबॉल किंग’ लियोनल मेसी, कोलकाता से दिल्ली तक दिखाएंगे जलवा

