UP Politics: अखिलेश यादव पर अभद्र टिप्पणी, सपा नेताओं ने दरियाबाद थाने में दी तहरीर

Sandesh Wahak Digital Desk: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र और आपत्तिजनक टिप्पणी किए जाने का मामला मंगलवार को थाने तक पहुंच गया। सपा नेताओं ने बाराबंकी जिले के थाना दरियाबाद में तहरीर देकर आरोपितों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पार्टी नेताओं ने दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि दरियाबाद स्पेशल मीडिया नामक फेसबुक पेज पर अज्ञात व्यक्तियों ने गाली-गलौज युक्त और अमर्यादित भाषा का प्रयोग करते हुए पोस्ट साझा की है। सपा पदाधिकारियों का कहना है कि यह टिप्पणी न केवल अखिलेश यादव की व्यक्तिगत गरिमा पर सीधा प्रहार है, बल्कि उनकी राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक छवि को धूमिल करने की मंशा से की गई है।

तहरीर देने वालों में चक्खन यादव, सोनू यादव, अखिलेश वर्मा और जैसीराम रावत शामिल रहे। उन्होंने कहा कि इस तरह की गतिविधियां लोकतांत्रिक मर्यादाओं के खिलाफ हैं और राजनीतिक मतभेद के नाम पर की जा रही व्यक्तिगत छींटाकशी किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है।

थानाध्यक्ष दरियाबाद ने बताया कि मामला गंभीरता से संज्ञान में लिया गया है। तकनीकी जांच के माध्यम से आरोपितों की पहचान कर शीघ्र ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने जांच प्रारंभ कर दी है।

 

Also Read: Fatehpur controversy: BJP जिलाध्यक्ष का Video वायरल, SP से कहा- ‘हिम्मत है तो गोली चलवाकर देखिए’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.