राहुल गांधी की यात्रा में PM मोदी पर अभद्र टिप्पणी, आज BJP कार्यकर्ता निकालेंगे प्रोटेस्ट मार्च
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की “वोट अधिकार यात्रा” के दौरान एक कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ की गई आपत्तिजनक टिप्पणी को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने राहुल गांधी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और उनसे माफी की मांग की है।
दरअसल बुधवार को दरभंगा में राहुल गांधी की यात्रा के दौरान जाले विधानसभा क्षेत्र के एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की गई। इस कार्यक्रम का आयोजन नौशाद नामक एक व्यक्ति ने किया था, जो इस सीट से कांग्रेस का टिकट पाने का इच्छुक है। हालाँकि, बाद में नौशाद ने अपने बयान पर माफी मांग ली है, लेकिन बीजेपी ने इस टिप्पणी के लिए सीधे तौर पर राहुल गांधी को जिम्मेदार ठहराया है।
बीजेपी का विरोध और प्रतिक्रिया
इस घटना से नाराज बीजेपी नेताओं ने बिहार के अलग-अलग जिलों में राहुल गांधी के खिलाफ शिकायतें दर्ज कराई हैं। विरोध के चलते, बीजेपी कार्यकर्ता आज पटना में कुर्जी होली फैमिली अस्पताल से कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम तक मार्च निकालेंगे। बीजेपी का कहना है कि प्रधानमंत्री जैसे पद पर बैठे व्यक्ति के लिए ऐसी भाषा का इस्तेमाल देश बर्दाश्त नहीं करेगा और राहुल गांधी को इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।
https://twitter.com/AmitShah/status/1961068704059511199?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1961068704059511199%7Ctwgr%5Ec8b58de530cb79fb4ece9341d4b07de696f27b84%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.indiatv.in%2Fbihar%2Fuproar-over-abusing-pm-modi-case-bjp-protest-against-rahul-gandhi-in-bihar-today-2025-08-29-1159012
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी इस मामले पर सोशल मीडिया के जरिए राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा है कि कांग्रेस की राजनीति अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है। शाह ने कहा कि एक गरीब मां के बेटे का 11 साल से प्रधानमंत्री पद पर बने रहना कांग्रेस को बर्दाश्त नहीं हो रहा है, और यह दर्शाता है कि कांग्रेस अपनी पुरानी जहरीली राजनीति पर लौट आई है।
Also Read: ‘तीन बच्चे पैदा करने चाहिए’, मोहन भागवत बोले- भारत को समझने के लिए…

