IND vs ENG 4th T20: भारत ने इंग्लैंड को चौथे टी20 में 15 रनों से हराया, पांड्या-दुबे चमके

India vs England, 4th T20I Pune: भारतीय टीम ने पुणे में खेले गए मैच में इंग्लैंड को 15 रनों से हरा दिया है. यह मुकाबला काफी रोमांचक रहा और आखिरी ओवर तक चला.

IND vs ENG 4th T20

दरअसल, भारत ने पहले बैटिंग करते हुए 182 रनों का लक्ष्य दिया था. इसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 166 रन ही बना सकी. भारत ने यह मुकाबला गेंदबाजों के दम पर जीता.

आपको बता दें कि टीम इंडिया ने पुणे में जीत के साथ ही सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर ली है.

पुणे में खेले गए मैच में हर्षित राणा ने अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 3 विकेट झटके. रवि बिश्नोई को भी 3 विकेट मिले. उन्होंने 4 ओवरों में 28 रन दिए. जबकि वरुण चक्रवर्ती ने 4 ओवरों में 8 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं, अर्शदीप सिंह को 1 विकेट मिला. और अक्षर पटेल को भी एक सफलता हाथ लगी.

आखिरी ओवर तक पहुंचा मुकाबला

IND vs ENG 4th T20

भारत के दिए लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम 19.4 ओवरों में 166 रन बनाकर ऑल आउट हुई. आखिरी ओवर में साकिब महमूद का विकेट गिरा. वहीं, इससे पहले 19वें ओवर में जैमी ओवरटन आउट हुए थे. वे 19 रन बनाकर पवेलियन लौटे. जोफ्रा आर्चर खाता तक नहीं खोल पाए. वे जीरो पर आउट हुए.

इंग्लैंड के लिए ब्रूक का अर्धशतक

IND vs ENG 4th T20

इंग्लैंड की शुरुआत अच्छी हुई थी. ओपनर फिलिप साल्ट और बेन डकेट के बीच अर्धशतकीय साझेदारी हुई. साल्ट 23 रन बनाकर आउट हुए. जबकि डकेट ने 39 रनों का योगदान दिया. इसके बाद कप्तान जोस बटलर 2 रन बनाकर आउट हुए. हैरी ब्रूक ने अर्धशतक लगाया. उन्होंने 26 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली. लिविंगस्टन और बेथेल कुछ खास नहीं कर सके. कार्स भी जीरो पर आउट हुए.

टीम इंडिया के लिए दुबे-पांड्या का दमदार प्रदर्शन

IND vs ENG 4th T20

भारत की शुरुआत खराब हुई थी. ओपनर संजू सैमसन महज 1 रन बनाकर आउट हुए. लेकिन इसके बाद शिवम दुबे और हार्दिक पांड्या ने विस्फोटक प्रदर्शन किया. इन दोनों खिलाड़ियों ने अर्धशतक लगाया. पांड्या ने 30 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. दुबे ने 34 गेंदों में 53 रन बनाए. अभिषेक शर्मा ने 29 रनों की पारी खेली. रिंकू सिंह ने 30 रनों का योगदान दिया. जबकि सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा जीरो पर आउट हुए.

महमदू ने चटकाए 3 विकेट

IND vs ENG 4th T20

साकिब महमूद ने इंग्लैंड के लिए बॉलिंग करते हुए 4 ओवरों में 35 रन दिए. उन्होंने 3 विकेट झटके. जैमी ओवरटन को 2 विकेट मिले. वहीं, कार्स और आदिल रशीद को 1-1 विकेट मिला.

टीम इंडिया का सीरीज पर कब्जा

IND vs ENG 4th T20

भारत ने सीरीज का पहला मैच 7 विकेट से जीता था. इसके बाद दूसरे मैच में 2 विकेट से जीत दर्ज की. इंग्लैंड ने तीसरे मैच में वापसी की और भारत को 26 रनों से हराया. इसके बाद भारत ने पुणे में 15 रनों से जीत दर्ज की. अब सीरीज का आखिरी मैच मुंबई में 2 फरवरी को खेला जाएगा.

Also Read: U19 Women’s T20 WC: टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंचा भारत, सेमीफाइनल में इंग्लैंड को दी पटखनी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.