पाकिस्तान को भारत की दो टूक, युद्धोन्मादी बयानबाजी बंद करो, नहीं तो होंगे बुरे नतीजे

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत के विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान को उसकी लगातार भारत विरोधी बयानबाजी के लिए कड़ी चेतावनी दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने कहा कि पाकिस्तान अपनी नाकामियों को छिपाने के लिए बार-बार भारत के खिलाफ भड़काऊ और नफरत भरी बातें करता है, जो उसकी पुरानी आदत है। उन्होंने पाकिस्तान को सलाह दी कि वह अपनी बयानबाजी पर लगाम लगाए, वरना इसके गंभीर और दर्दनाक नतीजे हो सकते हैं, जैसा कि हाल ही में देखा गया है।

सिंधु जल संधि पर भारत का रुख साफ

सिंधु जल संधि से जुड़े एक सवाल पर रणधीर जायसवाल ने कहा कि भारत ने तथाकथित मध्यस्थता न्यायालय (Court of Arbitration) की वैधता को कभी स्वीकार नहीं किया है। इसलिए उसकी कोई भी घोषणा भारत के जल उपयोग के अधिकारों पर असर नहीं डालेगी।

उन्होंने पाकिस्तान के चुनिंदा और भ्रामक संदर्भों” को भी खारिज कर दिया। उन्होंने साफ किया कि सिंधु जल संधि भारत सरकार के एक संप्रभु फैसले के कारण अभी स्थगित है। यह फैसला पाकिस्तान द्वारा लगातार सीमा पार आतंकवाद को बढ़ावा देने और बर्बर पहलगाम हमले के जवाब में लिया गया था।

Also Read: ‘आजादी की बातें करते हैं पर काम गुलामी वाला’, CM योगी का विपक्ष पर करारा वार

Get real time updates directly on you device, subscribe now.