युवाओं की ताकत से भारत बना टेक्नोलॉजी में अगुवा: पीएम मोदी
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के डिजिटल सफर को लेकर देश की युवा शक्ति की जमकर सराहना की है। उन्होंने कहा कि बीते 11 सालों में भारत ने टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में जो उपलब्धियां हासिल की हैं, उसके पीछे युवाओं की अहम भूमिका रही है।
पीएम मोदी ने अपने आधिकारिक “X” (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा, भारत के युवाओं की मदद से हम इनोवेशन और टेक्नोलॉजी के इस्तेमाल में उल्लेखनीय प्रगति कर रहे हैं। इससे न केवल हम आत्मनिर्भर बन रहे हैं, बल्कि वैश्विक स्तर पर एक टेक्नोलॉजिकल महाशक्ति के रूप में उभर भी रहे हैं।
टेक्नोलॉजी से गरीबों का सशक्तिकरण
प्रधानमंत्री ने एक अन्य पोस्ट में लिखा कि टेक्नोलॉजी की ताकत से देश के लोगों को कई फायदे हुए हैं। सर्विस डिलीवरी बेहतर हुई है, पारदर्शिता बढ़ी है और टेक्नोलॉजी आज सबसे गरीब व्यक्ति के जीवन को भी सशक्त बनाने का साधन बन चुकी है।
डिजिटल इंडिया को सलाम
भारत सरकार के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “MyGov India” ने भी इस अवसर पर प्रधानमंत्री की डिजिटल इंडिया पहल की तारीफ की। पोस्ट में लिखा गया कि पीएम मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत एक डिजिटल इनोवेशन और तकनीक-आधारित शासन का वैश्विक केंद्र बन चुका है। चाहे बात मैन्युफैक्चरिंग की हो या स्पेस टेक्नोलॉजी की, डिजिटल पेमेंट्स की हो या ग्रामीण कनेक्टिविटी की, इन सभी क्षेत्रों में भारत ने उल्लेखनीय और स्थायी बदलाव किए हैं।
Also Read: दूसरी जाति में शादी पर गांव में बवाल, महिला सिपाही के परिवार का हुक्का-पानी बंद

