वेनेजुएला संकट पर भारत ने जारी की हाई-अलर्ट एडवाइजरी, मादुरो पर नार्को-टेररिज्म के आरोप
Sandesh Wahak Digital Desk: वेनेजुएला में अमेरिकी डेल्टा फोर्स के हमले और राष्ट्रपति निकोलस मादुरो की नाटकीय गिरफ्तारी के बाद भारत के विदेश मंत्रालय (MEA) ने वहां रह रहे भारतीय समुदाय के लिए एक जरूरी एडवाइजरी जारी की है। भारत ने वेनेजुएला के मौजूदा हालात पर गहरी चिंता जताते हुए सभी पक्षों से शांति और बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की है।
विदेश मंत्रालय की पैनी नजर
विदेश मंत्रालय ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा, हम वेनेजुएला में तेजी से बदल रहे घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहे हैं। भारत वहां के लोगों की सुरक्षा और भलाई के लिए प्रतिबद्ध है। काराकास स्थित भारतीय दूतावास को हाई अलर्ट पर रखा गया है और वह लगातार भारतीय समुदाय के संपर्क में है ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल मदद पहुंचाई जा सके।
वेनेजुएला से पकड़े गए राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी सिलिया फ्लोरेस को अमेरिकी युद्धपोत के जरिए न्यूयॉर्क ले जाया गया है। अमेरिकी अटॉर्नी जनरल पाम बोंडी ने मादुरो के खिलाफ ‘नार्को-टेररिज्म’ (नशीले पदार्थों के जरिए आतंकवाद) का आरोप पत्र सार्वजनिक किया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने दो दशकों तक अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर भारी मात्रा में कोकीन अमेरिका भेजी और हथियारों की अवैध तस्करी की साजिश रची।
Also Read: असम चुनाव की कमान प्रियंका गांधी के हाथ, कांग्रेस ने घोषित की प्रत्याशी चयन समिति

