IND vs SA: जीता हुआ मैच हार गई टीम इंडिया, बल्लेबाजों ने किया शर्मनाक प्रदर्शन, साउथ अफ्रीका ने जीता पहला टेस्ट

Sandesh Wahak Digital Desk: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दो टेस्ट मैचों की सीरीज़ का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेला गया, जहां टीम इंडिया एक आसान दिख रही जीत को अपने हाथों से फिसलने दिया।

30 रनों की मजबूत पहली पारी की बढ़त लेने के बावजूद भारत दूसरी पारी में सिर्फ 93 रन पर ऑलआउट हो गया। इसी के साथ साउथ अफ्रीका ने मुकाबला 30 रनों से जीत लिया।

साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी, लेकिन टीम 159 रन पर ही सिमट गई। भारत ने अपनी पहली पारी में 189 रन बनाए और 30 रनों की महत्वपूर्ण बढ़त हासिल की।

IND vs SA 1st Test

दूसरी पारी में भारतीय बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन

छोटे से लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत बेहद खराब रही।

  • मार्को जानसेन ने पहले ही झटके में यशस्वी जायसवाल (0) और केएल राहुल (1) को आउट किया।

  • तीसरे विकेट के रूप में ध्रुव जुरेल (13) T20 स्टाइल शॉट खेलते हुए साइमन हार्मर को कैच दे बैठे।

  • हार्मर ने फिर टीम के स्टैंडिंग कप्तान ऋषभ पंत (2) को भी पवेलियन भेज दिया।

  • रवींद्र जडेजा (18) भी टिककर खेलते दिखे लेकिन हार्मर की गेंद पर LBW हो गए।

वॉशिंगटन सुंदर ने संघर्ष किया, पर नाकाफी रहा

भारतीय पारी में सबसे अधिक रन वॉशिंगटन सुंदर (31 रन, 92 गेंद) ने बनाए। उन्होंने धैर्यपूर्वक खेला, लेकिन दूसरे छोर से लगातार गिरते विकेट टीम को संकट में धकेलते रहे।

साइमन हार्मर बने मैच के हीरो

साउथ अफ्रीका के स्पिनर साइमन हार्मर ने मैच में कुल 8 विकेट झटके और भारतीय बल्लेबाज़ों को पूरी तरह जकड़ लिया। उनकी गेंदबाज़ी ने मैच का रुख बदल दिया और भारत को जीत से दूर कर दिया।

Also Read: IPL 2026 Trade Players List: BCCI ने जारी की ऑफिशियल ट्रेड लिस्ट, इन 8 खिलाड़ियों को मिली नई टीम

Get real time updates directly on you device, subscribe now.