India Post GDS भर्ती 2026 की पहली मेरिट लिस्ट जारी, ऐसे चेक करें रिजल्ट
Sandesh Wahak Digital Desk: इंडिया पोस्ट ने ग्रामीण डाक सेवक यानी जीडीएस (India Post GDS) भर्ती 2026 का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। विभाग की ओर से इस भर्ती की पहली मेरिट लिस्ट आधिकारिक तौर पर जारी कर दी गई है। लंबे समय से परिणाम का इंतजार कर रहे उम्मीदवार अब अपनी मेरिट लिस्ट चेक कर सकते हैं।
दरअसल India Post GDS की इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें चयन प्रक्रिया पूरी तरह मेरिट के आधार पर की गई है। यानी उम्मीदवारों को किसी भी तरह की लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं देना पड़ा। चयन केवल 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर किया गया है।
बिना परीक्षा सीधे चयन
दरअसल ग्रामीण डाक सेवक (India Post GDS) भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता इसकी चयन प्रक्रिया है। इस भर्ती में उम्मीदवारों से कोई लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया गया है। वहीं उम्मीदवारों द्वारा आवेदन के समय भरे गए 10वीं कक्षा के अंकों के आधार पर ऑटो-जेनरेटेड मेरिट लिस्ट तैयार की गई है। जिन उम्मीदवारों के अंक निर्धारित कट-ऑफ के दायरे में आए हैं, उनका नाम इस मेरिट लिस्ट में शामिल किया गया है। दरअसल इस प्रक्रिया के कारण भर्ती को पारदर्शी माना जा रहा है और उम्मीदवारों को उनके शैक्षिक प्रदर्शन के आधार पर चयन का मौका मिला है।
ऐसे चेक करें अपना नाम
दरअसल जीडीएस भर्ती 2026 (India Post GDS) का रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाना होगा। वहीं वेबसाइट के होमपेज पर पहुंचने के बाद उम्मीदवारों को ‘Candidate’s Corner’ सेक्शन में जाना होगा। वहां अपने संबंधित राज्य यानी सर्कल के नाम पर क्लिक करना होगा। इसके बाद उम्मीदवारों को “GDS 2026 Schedule-I Shortlisted Candidates” का लिंक दिखाई देगा। इस लिंक पर क्लिक करते ही मेरिट लिस्ट की पीडीएफ फाइल डाउनलोड हो जाएगी।
वहीं इस पीडीएफ फाइल खोलने के बाद उम्मीदवार Ctrl + F का उपयोग करके अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम सर्च कर सकते हैं। अगर नाम लिस्ट में शामिल है तो उसके सामने डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन सेंटर और तारीख की जानकारी दी गई होगी।
कराना होगा डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
वहीं India Post GDS भर्ती के जिन उम्मीदवारों का नाम पहली मेरिट लिस्ट में शामिल हुआ है, उन्हें अब अगले चरण के लिए तैयार रहना होगा। साथ ही चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर अपने ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स के साथ डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए पहुंचना होगा।
दरअसल डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान उम्मीदवारों को अपनी 10वीं की मार्कशीट, जाति प्रमाण पत्र और पहचान पत्र जैसे जरूरी दस्तावेज साथ लेकर जाने होंगे। वहीं डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही चयन प्रक्रिया को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसलिए जिन उम्मीदवारों का नाम मेरिट लिस्ट में आया है, उन्हें समय पर अपने दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।
Also Read: 6 महीने, पूरा प्रदेश और एक बड़ा खुलासा, जानिए कौन से शिक्षक रडार पर और किसकी कुर्सी खतरे में?

