India U19 Squad: द्रविड़ और सहवाग के बेटों को टीम इंडिया में मिली जगह, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलेंगे वनडे सीरीज

Sports News: भारत की अंडर-19 टीम में पूर्व कप्तान राहुल द्रविड़ और दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटों की एंट्री हुई है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली तीन मैचों की अंडर-19 वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया गया है।

15 सदस्यीय टीम में अन्वय द्रविड़ और आर्यवीर सहवाग को जगह मिली है।

वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग ओपनिंग बल्लेबाज हैं। वह आक्रामक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और अपने पिता की तरह तेज शुरुआत देने की क्षमता रखते हैं।

वहीं, अन्वय द्रविड़ विकेटकीपर-बल्लेबाज हैं और मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हैं। अब दोनों युवा खिलाड़ियों को भारतीय अंडर-19 टीम की जर्सी में अपना हुनर दिखाने का मौका मिलेगा।

India U19 Squad

राजकोट में होगी सीरीज

भारत और ऑस्ट्रेलिया की अंडर-19 टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज राजकोट में खेली जाएगी।

मुकाबले 18, 21 और 23 सितंबर को होंगे। इस सीरीज में दोनों युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खास नजर रहेगी।

भारत U19 टीम

लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), यशबर्धन चौहान (उपकप्तान), रजत बघेल, आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनल चौहान, अन्वय द्रविड़, वी. यशवीर, रोहित यादव, शाविन विनोद, मोहित उल्वा, चिगुरुपति वेंकटा और काव्य पटेल।

Also Read: भारत-न्यूजीलैंड सीरीज के टिकटों की रिकॉर्ड बिक्री, 48 घंटे में बिके 26 हजार टिकट

Get real time updates directly on you device, subscribe now.