India vs Japan: क्रिकेट इतिहास में पहली बार आमने-सामने होंगे भारत-जापान
Sports News: भारतीय क्रिकेट टीम जल्द ही एक ऐतिहासिक मुकाबले में जापान के खिलाफ मैदान पर उतरेगी।
भारत और जापान की पुरुष सीनियर क्रिकेट टीमों के बीच पहली बार इंटरनेशनल स्तर पर मुकाबला होने जा रहा है।
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) और जापान क्रिकेट एसोसिएशन ने 4 सितंबर को इस खास मैच का ऐलान किया। दोनों टीमों के बीच यह T20 मुकाबला 22 सितंबर को खेला जाएगा।
भारत और जापान के बीच यह मुकाबला दोनों देशों के कूटनीतिक संबंधों के 75 साल पूरे होने के मौके पर आयोजित किया जा रहा है।
मैच को ‘सुजुकी कप’ नाम दिया गया है। मुकाबला जापान के तोचिगि प्रीफैक्चर स्थित सानो इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा।
मैच भारतीय समयानुसार सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। खेलों के क्षेत्र में दोनों देशों के सहयोग को बढ़ावा देने के लिए शुरू की गई ‘स्पोर्ट 75’ पहल के तहत यह मुकाबला आयोजित किया जा रहा है।

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया
भारत और जापान की टीमें इससे पहले अंडर-19 स्तर पर आमने-सामने आ चुकी हैं, लेकिन सीनियर इंटरनेशनल क्रिकेट में दोनों का यह पहला मुकाबला होगा।
भारत की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में होगी। इस मैच में वही भारतीय खिलाड़ी उतरेंगे, जिन्हें एशियन गेम्स 2026 के लिए टीम में चुना गया है।
भारत की टीम एशियन गेम्स में अपने गोल्ड मेडल का बचाव करने भी उतरेगी।
भारत-जापान का यह मुकाबला दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों के लिहाज से भी खास माना जा रहा है और जापान में क्रिकेट को बढ़ावा देने की दिशा में इसे महत्वपूर्ण कदम के तौर पर देखा जा रहा है।
Also Read: 25 शोज तक सिमट गई थी ‘हनुमान अंश’, फिर बदली किस्मत, डायरेक्टर ने बताई पूरी कहानी

