भारत अमेरिका से नहीं खरीदेगा F-35 फाइटर जेट
Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत समेत दुनिया के कई देशों पर टैरिफ लगाने की घोषणा की है। उन्होंने भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया है। माना जा रहा है कि ट्रंप के इस फैसले के बाद अमेरिका और भारत दोनों देशों के बीच व्यापार और रणनीतिक तकरार देखने को मिल सकती है।
ट्रंप ने अपने बयान में बताया था कि एक अगस्त से नए टैरिफ लागू हो जाएंगे, लेकिन अब इसके अगले सात दिनों के लिए टाल दिया गया है। इस बीच भारत ने अमेरिका से एफ-35 फाइटर जेट्स खरीदने से जुड़ी एक डील पर चुप्पी साध ली है।
माना जा रहा है कि इससे भारत ने एक तरीके से जवाबी कार्रवाई करते हुए अमेरिका को बता दिया है कि अब F-35 स्टील्थ फाइटर जेट्स खरीदने में कोई दिलचस्पी नहीं है।

