‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भी नहीं रुकी भारतीय वायुसेना, कराची के सामने करेगी युद्धाभ्यास, NOTAM जारी

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय वायुसेना ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बाद भी लगातार अपनी तैयारियों को परख रही है। इसी कड़ी में वायुसेना पाकिस्तान के कराची हवाई क्षेत्र के ठीक सामने एक बड़ा युद्धाभ्यास करने जा रही है। इस अभ्यास में कई लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे।

अभी तक मिली जानकारी के अनुसार अभ्यास गुजरात और राजस्थान से सटे हुए इलाके में होगा। 2 सितंबर को सुबह 11 बजे से 3 सितंबर को दोपहर 2 बजे तक। भारतीय वायुसेना ने इसे एक नियमित अभ्यास बताया है और इसके लिए NOTAM (Notice to Airmen) भी जारी किया है।

इस अभ्यास को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद वायुसेना की बढ़ती ताकत के रूप में देखा जा रहा है। हाल ही में एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने खुलासा किया था कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के दौरान भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के पाँच लड़ाकू विमानों और एक बड़े विमान को मार गिराया था।

वहीं, एयर मार्शल नर्मदेश्वर तिवारी ने बताया कि इस ऑपरेशन में भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान के सैन्य ठिकानों पर 50 से भी कम हथियार दागे थे, जिसके बाद 10 मई की दोपहर तक इस्लामाबाद को युद्ध रोकने का अनुरोध करना पड़ा था। यह युद्धाभ्यास भारतीय वायुसेना की सतत तैयारी और आक्रामक क्षमता को दर्शाता है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.