भारतीय सेना ने LOC पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे दो आतंकियों को किया ढेर

Sandesh Wahak Digital Desk: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में नियंत्रण रेखा (LOC) पर तैनात संयुक्त सुरक्षा बलों ने रविवार को घुसपैठ की एक बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया। भारतीय जवानों ने कार्रवाई करते हुए दो आतंकवादियों को मौके पर ही मार गिराया। सूत्रों के मुताबिक, इलाके में एंटी-इनफिल्ट्रेशन ऑपरेशन अभी भी जारी है।

यह कार्रवाई ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत की आतंकवाद विरोधी रणनीति में आए एक महत्वपूर्ण बदलाव का हिस्सा है। अब सुरक्षा बलों का ध्यान केवल बंदूकधारी आतंकवादियों पर नहीं, बल्कि आतंकवाद के पूरे इकोसिस्टम को खत्म करने पर है।

सुरक्षा बल अब आतंकवादियों के साथ-साथ उनके समर्थकों, सहयोगियों और सहानुभूति रखने वालों पर भी लगातार बड़े पैमाने पर कार्रवाई कर रहे हैं। ड्रग तस्कर और हवाला रैकेट भी निशाने पर हैं, क्योंकि इन माध्यमों से मिलने वाला पैसा आतंकवाद को बढ़ावा देने में इस्तेमाल होता है।

भारतीय सेना और सीमा सुरक्षा बल (BSF) इस बार LOC (नियंत्रण रेखा) और IB (अंतरराष्ट्रीय सीमा) पर 24 घंटे निगरानी रख रहे हैं। इसका मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सर्दियों में भारी बर्फबारी से पहले आतंकवादी सीमा पार कर भारतीय क्षेत्र में घुसने की कोशिश न कर सकें।

Also Read: Ayodhya News: विधायक रामचंद्र यादव और एसडीएम आमने-सामने, शासन ने मांगा जवाब

Get real time updates directly on you device, subscribe now.