Operation Sindoor पर जारी हुई भारतीय सेना की ड्रामेटाइज्ड शॉर्ट फिल्म

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) पर आधारित एक ड्रामेटाइज्ड शॉर्ट फिल्म साझा की है। यह वीडियो साल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य कार्रवाई को दर्शाता है। फिल्म में बताया गया है कि भारतीय सेना ने पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों और कैंपों पर सटीक हमले किए। इसके साथ ही कुछ एयरफील्ड्स को भी निशाना बनाकर खतरे को पूरी तरह खत्म किया गया। सेना का दावा है कि यह कार्रवाई पूर्ण युद्ध की स्थिति बनाए बिना की गई।

गणतंत्र दिवस से पहले जारी हुआ वीडियो

दरअसल Operation Sindoor पर सेना की यह शॉर्ट फिल्म गणतंत्र दिवस 2026 से दो दिन पहले जारी की गई है। वीडियो में थलसेना, नौसेना और वायुसेना के बीच त्रि सेवा समन्वय को प्रमुखता से दिखाया गया है। इसमें स्वदेशी सैन्य क्षमता और आधुनिक प्लेटफॉर्म्स का भी उल्लेख किया गया है, जिनमें एस 400 एयर डिफेंस सिस्टम और राफेल फाइटर जेट्स शामिल हैं।

वहीं इस साल गणतंत्र दिवस परेड में Victory Through Jointness नाम से एक विशेष झांकी भी दिखाई जाएगी। इस झांकी के जरिए संयुक्त सैन्य ताकत और ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का संदेश दिया जाएगा। झांकी में यह दर्शाया जाएगा कि किस तरह तीनों सेनाओं के तालमेल से अभियान को अंजाम दिया गया।

क्या है Operation Sindoor की झांकी का उद्देश्य?

डार्टसॉल ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) से जुड़ी इस झांकी का मुख्य उद्देश्य एकजुटता के जरिए जीत का संदेश देना है। यह झांकी पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के आतंकी ढांचे के खिलाफ किए गए सैन्य अभियान में भारत की सफलता और तीनों सेनाओं के आपसी तालमेल को दर्शाएगी।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस झांकी में पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों को खत्म करने और ऑपरेशन के दौरान इस्तेमाल किए गए हथियारों को दिखाया गया है। वहीं इस झांकी के बीच में एक बॉर्डर बनाया गया है, जिसके दाईं ओर भारत को और पश्चिम की ओर पाकिस्तान को दिखाया गया है।

पहली रात में नष्ट किए गए आतंकी कैंप

जानकारी के मुताबिक, Operation Sindoor की पहली ही रात में नौ आतंकी कैंपों को नष्ट कर दिया गया था। इस संयुक्त कार्रवाई में थलसेना और वायुसेना ने मिलकर ऑपरेशन को अंजाम दिया। इनमें से सात आतंकी कैंप थलसेना ने और दो वायुसेना ने नष्ट किए। उन्होंने बताया कि विनाश के लिए जिन हथियारों का इस्तेमाल किया गया था, उन्हें भी झांकी में दर्शाया गया है।

 

Also Read: डोनाल्ड ट्रंप की कनाडा को दो टूक, गोल्डन डोम का विरोध किया तो चीन तुम्हें निगल जाएगा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.