Indian Student Death: अमेरिका में लापता हुए भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया की मौत, 6 दिनों के बाद मिला शव
Recover your password.
A password will be e-mailed to you.
Trending
Sandesh Wahak Digital Desk: अमेरिका में 9 फरवरी से लापता चल रहे 22 वर्षीय भारतीय छात्र साकेत श्रीनिवासैया की मौत हो गई है।
छह दिनों की तलाश के बाद उनका शव बरामद किया गया है। इस दुखद घटना की पुष्टि भारतीय वाणिज्य दूतावास, सैन फ्रांसिस्को ने रविवार को की।
साकेत कर्नाटक के तुमकुरु जिले के निवासी थे और यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले में पोस्ट-ग्रेजुएशन की पढ़ाई कर रहे थे।
उन्हें आखिरी बार कैलिफोर्निया के टिल्डन रीजनल पार्क के पास एक झील के आसपास देखा गया था, जिसके बाद वह रहस्यमय तरीके से लापता हो गए थे।
भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी देते हुए बताया कि स्थानीय पुलिस ने शव बरामद होने की पुष्टि कर दी है।
दूतावास ने शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन समय में वे पूरी तरह परिवार के साथ खड़े हैं। साथ ही, पार्थिव शरीर को भारत भेजने की प्रक्रिया में हरसंभव सहायता दी जा रही है और कांसुलर अधिकारी लगातार परिवार के संपर्क में हैं।
साकेत के पिता के मुताबिक, उनकी बेटे से आखिरी बातचीत 9 फरवरी को हुई थी। इसके बाद संपर्क टूट गया। परिजनों ने पहले दोस्तों और रूममेट्स से जानकारी जुटाने की कोशिश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।
इसके बाद बर्कले पुलिस विभाग में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई। 13 फरवरी को साकेत के माता-पिता ने कर्नाटक सरकार से भी मदद की अपील की थी, जिसके बाद राज्य सरकार ने विदेश मंत्रालय से मामले में हस्तक्षेप का अनुरोध किया था।
साकेत श्रीनिवासैया यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, बर्कले में प्रोडक्ट डेवलपमेंट प्रोग्राम के तहत मास्टर ऑफ साइंस की पढ़ाई कर रहे थे।
इससे पहले उन्होंने आईआईटी मद्रास से केमिकल इंजीनियरिंग में बीटेक की डिग्री हासिल की थी।
फिलहाल, साकेत की मौत के कारणों की जांच स्थानीय पुलिस कर रही है। इस घटना ने अमेरिका में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है।
Also Read: जीत के बाद बोले तारिक रहमान, अब देश को तानाशाही या गुलामी की बेड़ियों में नहीं रहने देंगे
Get real time updates directly on you device, subscribe now.