एशिया कप हॉकी के लिए भारतीय टीम का ऐलान, हरमनप्रीत सिंह होंगे कप्तान
Sandesh Wahak Digital Desk: बिहार के राजगीर में होने वाले आगामी एशिया कप हॉकी टूर्नामेंट के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। इस टूर्नामेंट में टीम की कमान दिग्गज ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह संभालेंगे। यह टूर्नामेंट 29 अगस्त से 7 सितंबर तक चलेगा, और इसकी विजेता टीम को सीधे अगले साल नीदरलैंड और बेल्जियम में होने वाले पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप में एंट्री मिलेगी।
कुछ नए चेहरों को मिली जगह
इस टीम में फॉरवर्ड खिलाड़ी शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह ने अपनी जगह बनाई है। लाकड़ा को हाल ही में संन्यास लेने वाले अनुभवी स्ट्राइकर ललित उपाध्याय की जगह टीम में शामिल किया गया है, जबकि दिलप्रीत ने गुरजंत सिंह की जगह ली है।
भारतीय टीम को एशिया कप में जापान, चीन और कजाखस्तान के साथ पूल ए में रखा गया है। भारत अपना पहला मैच 29 अगस्त को चीन के खिलाफ खेलेगा, जिसके बाद 31 अगस्त को जापान और 1 सितंबर को कजाखस्तान से मुकाबला होगा।
भारतीय टीम इस प्रकार है-
गोलकीपर: सूरज करकेरा, कृशन बी पाठक।
डिफेंडर: हरमनप्रीत सिंह (कप्तान), अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह।
मिडफील्डर: मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर सिंह, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह।
फॉरवर्ड: मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह।
रिजर्व खिलाड़ी: नीलम संजीप सेस और सेल्वम कार्ति।
Also Read: लोकसभा में बिना चर्चा के पास हुआ ऑनलाइन गेमिंग बिल, अश्विनी वैष्णव ने बताया क्यों है जरूरी?

