दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए अंडर-19 टीम इंडिया का ऐलान, 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को मिली कमान

Sandesh Wahak Digital Desk: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की जूनियर क्रिकेट कमेटी ने दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम का एलान कर दिया है।

इस दौरे पर टीम इंडिया तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जिसकी कप्तानी महज 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को सौंपी गई है। यह उनके करियर की पहली कप्तानी होगी।

जूनियर क्रिकेट कमेटी ने न सिर्फ दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए टीम चुनी है, बल्कि 2026 अंडर-19 विश्व कप के लिए भी भारतीय स्क्वॉड का ऐलान किया है। आईसीसी पुरुष अंडर-19 विश्व कप 15 जनवरी से 6 फरवरी 2026 तक जिम्बाब्वे और नामीबिया में आयोजित होगा।

Vaibhav Suryavanshi

आयुष म्हात्रे चोटिल, वैभव को मिली जिम्मेदारी

BCCI ने स्पष्ट किया कि 2026 अंडर-19 विश्व कप में भारत की कप्तानी आयुष म्हात्रे करेंगे। हालांकि, फिलहाल आयुष कलाई की चोट से जूझ रहे हैं और पूरी तरह फिट होने में समय लगेगा।

इसी कारण विश्व कप से पहले दक्षिण अफ्रीका दौरे पर होने वाली तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए वैभव सूर्यवंशी को कप्तान बनाया गया है।

आयुष म्हात्रे के साथ-साथ विहान मल्होत्रा भी चोटिल हैं और वे इस दौरे का हिस्सा नहीं बन पाएंगे।

दोनों खिलाड़ी आगे के इलाज के लिए BCCI के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस जाएंगे और फिट होने के बाद अंडर-19 विश्व कप टीम में शामिल होंगे।

तीन वनडे मैचों की सीरीज

भारत और दक्षिण अफ्रीका अंडर-19 टीमों के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 3 जनवरी, दूसरा 5 जनवरी और तीसरा मैच 7 जनवरी को खेला जाएगा। सीरीज के सभी मैच विलोमूर पार्क में आयोजित होंगे।

दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए भारत की अंडर-19 टीम

वैभव सूर्यवंशी (कप्तान), आरोन जॉर्ज (उपकप्तान), वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, युवराज गोहिल और राहुल कुमार।

ICC अंडर-19 विश्व कप 2026 के लिए भारतीय टीम

आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा (उपकप्तान), वैभव सूर्यवंशी, आरोन जॉर्ज, वेदांत त्रिवेदी, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश सिंह (विकेटकीपर), आर.एस. अंबरीश, कनिष्क चौहान, खिलन पटेल, मोहम्मद एनान, हेनिल पटेल, डी. दीपेश, किशन कुमार सिंह और उधव मोहन।

BCCI को उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका दौरा युवा खिलाड़ियों के लिए विश्व कप से पहले खुद को साबित करने का अहम मौका साबित होगा।

Also Read: गौतम गंभीर की कोचिंग में ड्रेसिंग रूम में तनाव, टीम इंडिया के खिलाड़ियों में बढ़ी असुरक्षा

Get real time updates directly on you device, subscribe now.