बरेली में मासूम के साथ अमानवीयता: रस्सी से बांधकर बेरहमी से पीटा, पिता ने पुलिस से की शिकायत

Sandesh Wahak Digital Desk: बरेली जिले के कैंट थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कांधरपुर निवासी पिंटू शर्मा ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि उनका 8 वर्षीय बेटा आदर्श शर्मा 4 मार्च 2025 की सुबह करीब 11 बजे अचानक घर से लापता हो गया। परिजनों ने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

शाम करीब 5 बजे कुछ लोगों से सूचना मिली कि पुष्पांजलि रोज नर्सरी, ग्राम उमरसिया में उनके बेटे को रस्सी से बांधकर रखा गया है। जब पिंटू शर्मा मौके पर पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि उनके बेटे के हाथ एक बल्ली के सहारे रस्सी से बंधे हुए थे और नर्सरी मालिक रोहित टंडन व उसका बेटा उसे चप्पलों से बेरहमी से पीट रहे थे।

पिता ने बेटे को छुड़ाने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन्हें गालियां दीं और जान से मारने की धमकी भी दी। इस पर उन्होंने तत्काल डायल 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद किसी तरह अपने बेटे को छुड़ा पाए।

पीड़ित पिता ने आरोपी रोहित टंडन और उसके बेटे के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की उम्मीद जताई जा रही है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.