‘दरोगा जी पैसे तैयार हैं…’ विजिलेंस के जाल में ऐसे फंसा सब इंस्पेक्टर

Sandesh Wahak Digital Desk: मेरठ के रोहटा थाने में तैनात एक उपनिरीक्षक को गुरुवार दोपहर रिश्वत लेते हुए विजिलेंस टीम ने पकड़ा है। आरोप है कि वह एक केस की जांच के दौरान पीड़ित से डेढ़ लाख रुपये की मांग कर रहा था।

जानकारी के अनुसार, कल्याणपुर चौकी पर तैनात उपनिरीक्षक सनी कुमार एक मामले की विवेचना कर रहा था, जो शोभापुर क्षेत्र से जुड़ा हुआ था। इसी दौरान उसने शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी। पीड़ित ने इसकी सूचना सतर्कता विभाग और वरिष्ठ अधिकारियों को दी।

शिकायत के आधार पर विजिलेंस की टीम ने योजना बनाकर कार्रवाई की। जैसे ही शिकायतकर्ता ने पैसे सौंपे, टीम ने मौके पर पहुंचकर दरोगा को पकड़ लिया। बताया जा रहा है कि गिरफ्तारी के दौरान दरोगा ने मौके से भागने की कोशिश भी की, लेकिन टीम ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।

विजिलेंस टीम दरोगा को रोहटा थाने लेकर पहुंची, जहां उसके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है। एसपी सिटी आयुषी विक्रम सिंह ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई नियमानुसार की जाएगी।

Also Read: Bareilly News: तीन शातिर चोर चढ़े पुलिस के हत्थे, लाखों के जेवरात बरामद

Get real time updates directly on you device, subscribe now.