PM Modi ने राजद-कांग्रेस पर साधा निशाना, बोले- मेरी मां का अपमान हर मां का अपमान है
Sandesh Wahak Digital Desk: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बिहार में बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाल ही में बिहार में जो हुआ, उसकी उन्होंने कभी कल्पना भी नहीं की थी, क्योंकि मां का अपमान बहुत पीड़ादायक था।
प्रधानमंत्री ने अपनी मां का जिक्र करते हुए कहा, मेरी मां का कांग्रेस-राजद के मंच से अपमान किया गया। यह सिर्फ मेरी मां का नहीं, बल्कि देश की हर मां, बहन और बेटी का अपमान है।
पीएम मोदी ने अपनी बात आगे बढ़ाते हुए कहा, हमारी सरकार के लिए एक मां की गरिमा, उसका सम्मान और स्वाभिमान सबसे बड़ी प्राथमिकता है। बिहार की इस धरती पर, जहां संस्कार और मर्यादा है, वहां कुछ दिन पहले जो हुआ, मैंने उसकी कल्पना नहीं की थी। राजद-कांग्रेस के मंच से मेरी मां को भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं।
#WATCH दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, " आप सब जानते हैं कि अब मेरी मां का शरीर तो इस दुनिया में नहीं है। कुछ समय पहले 100 साल की उम्र पूरी करके, वो हम सबको छोड़कर चली गई। मेरी उस मां को जिसका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, जिसका शरीर भी अब नहीं है। मेरी उस मां को… pic.twitter.com/7LczMtiADG
— ANI_HindiNews (@AHindinews) September 2, 2025
उन्होंने अपना दर्द साझा करते हुए कहा, मैं भी एक बेटा हूं, और आज इतने सारे माता-बहनों के सामने अपना दुख साझा कर रहा हूं ताकि आप लोगों के आशीर्वाद से मैं इसे झेल पाऊं। मेरी मां का शरीर अब इस दुनिया में नहीं है। उनका राजनीति से कोई लेना-देना नहीं था, फिर भी उन्हें अपमानित किया गया। पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि एक बेटे की पीड़ा को शाही खानदान वाले समझ नहीं सकते। उन्होंने कहा कि मां का स्थान देवी से भी ऊंचा है, और उन्हें अपमानित किया गया है।
Also Read: Azamgarh News: जनसेवा केंद्र संचालक से 50 हजार रुपये की लूट, पिस्टल दिखाकर बदमाशों ने छीना बैग

