इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल का ऐलान, आयूब खान ने की नई फिल्म शुभ संगम की घोषणा

Sandesh Wahak Digital Desk: नवाबों का शहर लखनऊ अब सिनेमा के रंगों से सराबोर होने जा रहा है। यहां दिसंबर में लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल आयोजित किया जाएगा। तीन दिवसीय इस फिल्म महोत्सव का आयोजन 2 से 4 दिसंबर 2025 तक सहारागंज स्थित पीवीआर सिनेमा में होगा।

फेस्टिवल का ऐलान करते हुए आयोजक, फिल्म प्रोड्यूसर व डायरेक्टर आयूब खान ने कहा – “लखनऊ एक शानदार शहर है और यहां सिनेमा को बेहद प्यार मिलता है। हमें खुशी है कि राकेश बेदी, सोहम पी. शाह और फिल्म फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष बी.एन. तिवारी जैसे बड़े नाम इस मौके पर हमारे साथ हैं।”

इसी मंच से आयूब खान ने अपनी आने वाली हिंदी फीचर फिल्म शुभ संगम की भी घोषणा की, जिसकी शूटिंग नवंबर 2025 से उत्तर प्रदेश में ही शुरू होगी।

राकेश बेदी ने की यूपी सरकार की सराहना

फिल्म अभिनेता और फेस्टिवल जूरी सदस्य राकेश बेदी ने कहा – “उत्तर प्रदेश सरकार फिल्मों को जिस तरह से प्रोत्साहित कर रही है, वह काबिल-ए-तारीफ है। लखनऊ की हरियाली, खानपान और तहज़ीब मुझे हमेशा आकर्षित करती है।”

उन्होंने बताया कि वे लखनऊ इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में जूरी सदस्य होंगे और शुभ संगम में भी एक अहम किरदार निभाने जा रहे हैं। साथ ही, उन्होंने आयूब खान से अपने लंबे जुड़ाव को साझा करते हुए कहा – “आयूब खान न सिर्फ एक प्रतिभाशाली लेखक-निर्देशक हैं, बल्कि एक ईमानदार और बेहतरीन इंसान भी हैं।”

Lucknow News (4)

सिनेमा, कला और संस्कृति का संगम बनेगा लखनऊ

फिल्म निर्देशक और जूरी सदस्य सोहम पी. शाह ने कहा कि इस फेस्टिवल का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली लेखकों, निर्देशकों और कलाकारों को प्रोत्साहित करना है।

लखनऊ में एक साथ फिल्म फेस्टिवल और नई फिल्म शुभ संगम की घोषणा के साथ ही शहर एक बड़े सांस्कृतिक उत्सव के लिए तैयार है, जहां सिनेमा, कला और रचनात्मकता का जश्न मनाया जाएगा।

Also Read: Kanpur News: बच्चों का बायोमेट्रिक अपडेट अनिवार्य, डीएम ने दी अहम जानकारी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.