गोण्डा के प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापिका नेहा अग्रवाल को अंतर्राष्ट्रीय सम्मान

अयोध्या में आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम में किया गया पुस्तक लोकार्पण, शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन

Sandesh Wahak Digital Desk: अन्तर्राष्ट्रीय शैक्षिक समागम अयोध्या में पुस्तक लोकार्पण, शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य के लिए तमाम हस्तियों को सम्मानित किया गया। इसमें गोण्डा के प्राथमिक विद्यालय कंधरातेजी की सहायक अध्यापिका नेहा अग्रवाल भी शामिल हैं।

अयोध्या में आयोजित इस कार्यक्रम में देश-विदेश से आए 240 से अधिक शिक्षकों, कवियों, लेखकों और शोधार्थियों को उनके लेखन कार्य के लिए सम्मानित किया गया। गोण्डा के प्राथमिक विद्यालय कंधरा तेजी में कार्यरत सहायक अध्यापिका नेहा अग्रवाल नेवटिया को शिक्षा व साहित्य के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें यह सामान 26 मई 2025 को विशिष्ट अतिथियों द्वारा प्रमाण पत्र एवं मोमेंटो प्रदान कर दिया गया।

बेसिक शिक्षा विभाग में सेवा दे रही नेहा अग्रवाल

नेहा अग्रवाल नेवटिया पिछले 5 साल से गोण्डा जिले में बेसिक शिक्षा विभाग में सेवा दे रही हैं। उन्होंने विद्यालय स्तर पर कई नवाचारी प्रयोग किए जिससे बच्चों की शैक्षिक उपलब्धियों में सुधार हुआ। शिक्षा विभाग द्वारा पहले भी उनके कार्यों को सराहा जा चुका है और अब अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी उनकी सेवाओं को मान्यता मिली है। सम्मान समारोह में नेहा अग्रवाल ने न केवल स्वयं की उपलब्धियों को साझा किया, बल्कि अन्य शिक्षकों और विद्यार्थियों को भी शैक्षिक व साहित्यिक गतिविधियों से जोड़ते हुए उन्हें प्रेरित किया।

उन्होंने बताया कि भविष्य में भी वे बच्चों में लेखन और साहित्य के प्रति रुचि जागृत करने हेतु प्रयासरत रहेंगी। उनके अथक प्रयास और समर्पण भाव न केवल शिक्षकों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं, बल्कि विद्यार्थियों को भी नई दिशा प्रदान करते हैं।

कार्यक्रम में ये लोग रहे मौजूद

इस कार्यक्रम में मौजूद रहे कमलनयन दास, ब्रह्मर्षि डॉ रामविलास वेदांती, नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, सदस्य विधान परिषद गोपाल अंजान, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संतोष कुमार राय, सदस्य शिक्षा सेवा चयन आयोग प्रयागराज डॉ कृष्ण चंद्र वर्मा, पद्मश्री डॉ श्याम बिहारी अग्रवाल, प्राचार्य प्रोफेसर दानपति तिवारी साकेत महाविद्यालय, कृष्ण कुमार मिश्रा प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय अयोध्या, रवि शंकर फाउंडर लाइफ साइनिफाई (सेवानिवृत आईएएस), अरुण कुमार आजाद, सहायक आयुक्त, भरत चंद्र गुप्ता सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने उत्कृष्ट कार्य कर रहे 12 स्वयंसेवी/सम्मानित व्यक्तियों तथा संस्थाओं को सम्मानित किया।

Also Read: किसानों को PM मोदी का बड़ा तोहफा, धान का MSP बढ़ा, KCC को लेकर भी खुशखबरी

Get real time updates directly on you device, subscribe now.