स्क्रीन प्रोटेक्टर से बेअसर हो रही iPhone 17 की Ceramic Shield 2 कोटिंग

Sandesh Wahak Digital Desk: एपल ने इस साल की iPhone 17 सीरीज में Ceramic Shield 2 जैसी उन्नत तकनीक देकर यह दावा किया था कि स्क्रीन अब पहले से कहीं ज्यादा आउटडोर-फ्रेंडली होगी। यह एंटी-रिफ्लेक्टिव (AR) कोटिंग स्क्रीन पर पड़ने वाली रोशनी को लगभग 50% तक कम कर देती है, जिससे तेज धूप में भी डिस्प्ले साफ दिखाई देता है। हालांकि अब एक नई रिपोर्ट ने एक चौंकाने वाली हकीकत सामने रख दी है। यह हाई-टेक कोटिंग एक साधारण स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाने भर से लगभग बेअसर हो जाती है।

टेस्ट ने खोला पूरा सच

Astropad नाम की कंपनी ने iPhone 17 की एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग पर किए गए टेस्ट में पाया कि जैसे ही स्क्रीन पर सामान्य ग्लास प्रोटेक्टर चढ़ाया जाता है, कोटिंग की क्षमता काफी घट जाती है। कोटिंग का प्रभाव सिर्फ तब रहता है जब स्क्रीन सीधे हवा के संपर्क में रहती है। कंपनी ने ये परीक्षण नियंत्रित वातावरण में लाइट मीटर के साथ किए, जहां लगातार यह देखा गया कि प्रोटेक्टर लगते ही ग्लेयर रिडक्शन फीचर लगभग खत्म हो जाता है।

iPhone 17

यूजर्स के सामने नई दिक्कत

iPhone 17 यूजर्स इस समय एक मुश्किल निर्णय के सामने खड़े हैं कि, क्या वे फोन की सेफ्टी बढ़ाने के लिए स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाएं या फिर बेहतर आउटडोर विजिबिलिटी के लिए बिना प्रोटेक्टर इस्तेमाल करें? Astropad की रिपोर्ट कहती है कि अगर यूजर प्रोटेक्शन चाहता है, तो उसे सामान्य ग्लास की जगह केवल वही स्क्रीन प्रोटेक्टर चुनना चाहिए जिसमें एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग मौजूद हो। ऐसे प्रोटेक्टर्स महंगे जरूर होते हैं, लेकिन फोन की आउटडोर परफॉर्मेंस को बरकरार रखते हैं।

क्यों खास है ये टेक्नोलॉजी

iPhone 17 सीरीज लॉन्च के बाद से ही चर्चा में है। iPhone 17 Pro Max को अब तक की सबसे पावरफुल बैटरी- 5,088mAh मिली है, जबकि iPhone 17 Air सबसे पतला आईफोन बनने का खिताब लिए बैठा है। सिर्फ 5.6mm मोटाई वाला यह फोन डिजाइन के मामले में नया बेंचमार्क साबित हुआ है। सीरीज के साथ Apple Watch 11 Series, Apple Watch Ultra 3, Apple Watch SE 3 और AirPods Pro 3 को भी पेश किया गया, जिसने इस लॉन्च को और खास बना दिया।

 

Also Read:  आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स 2 की स्क्रिप्ट तैयार, 2026 में शुरू होगी शूटिंग

Get real time updates directly on you device, subscribe now.