KKR New Captain: टीम लीडर को लेकर असमंजस में KKR, रहाणे-रिंकू या वेंकटेश… कौन बनेगा कप्तान?

IPL 2025 KKR Captain: कोलकाता नाइट राइडर्स को आईपीएल 2025 के लिए नया कप्तान चुनना होगा. दरअसल , श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम ने आईपीएल 2024 जीता था, लेकिन अब वह PBKS के कप्तान बन गए हैं.

IPL 2025 KKR Captain

इस बार KKR के कप्तान बनने के लिए कई नामों पर चर्चा चल रही है. जिनमें वेंकटेश अय्यर, रिंकू सिंह, अजिंक्य रहाणे और सुनील नारायण प्रमुख हैं.

दरअसल, वेंकटेश अय्यर कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए शानदार ऑलराउंडर साबित हुए हैं. वह बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में टीम को संतुलन प्रदान करते हैं.

IPL 2025 KKR Captain

वहीं, रिंकू सिंह लंबे समय से कोलकाता नाईट राइडर्स के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे हैं. दबाव में शांत रहने की उनकी क्षमता उन्हें कप्तानी का दावेदार बनाती है.

IPL 2025 KKR Captain

आपको बता दें कि रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश की घरेलू टीम की कप्तानी की है. हालांकि, अनुभव कम है. लेकिन आईपीएल में कई नए कप्तान सफल साबित हुए हैं.

इसके अलावा अजिंक्य रहाणे ने भी राजस्थान रॉयल्स और भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी की है. उनके शांत स्वभाव और रणनीतिक सोच से कोलकाता नाईट राइडर्स को फायदा हो सकता है.

IPL 2025 KKR Captain

जबकि सुनील नारायण कोलकाता नाईट राइडर्स के सबसे भरोसेमंद खिलाड़ियों में से एक हैं. उनके अनुभव और मैच जिताने की क्षमता से वह एक अच्छे कप्तान बन सकते हैं.

IPL 2025 KKR Captain

आपको बता दें कि कोलकाता नाईट राइडर्स के पास कप्तानी के लिए कई मजबूत विकल्प हैं. ऐसे में देखना होगा कि टीम मैनेजमेंट किसे अपनी कमान सौंपता है.

Also Read: IPL 2025: लखनऊ में फिर मचेगी धूम, घरेलू मैदान पर 7 मुकाबले खेलेगी LSG

Get real time updates directly on you device, subscribe now.