IPL 2025: अब बारिश के बाद भी रद्द नहीं होंगे मैच, नया नियम हुआ लागू

IPL 2025 New Rules For Rain Interruption: आईपीएल का आखिरी चरण चल रहा है. इस बीच BCCI ने टूर्नामेंट के लिए कुछ नए नियम जारी कर दिए हैं.

IPL 2025 New Rules

दरअसल, टूर्नामेंट के अगले मैचों में 2 घंटे का अतिरिक्त समय जोड़ा गया है. यह बदलाव बारिश की संभावनाओं के चलते लिया गया है. 17 मई को बेंगलुरु में होने वाला RCB और कोलकाता नाइट राइडर्स का मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था.

20 मई को CSK बनाम RR मैच के बाद लीग स्टेज में कुल 8 मैच बचे होंगे, जिनमें से 7 शाम के समय खेले जाने हैं. दोपहर के समय होने वाला मैच नियमानुसार शाम 6:50 पर खत्म हो जाना चाहिए.

वहीं, शाम को शुरू होने वाले मैच के खत्म होने का समय 10:50 होता है. नए नियमों की मानें तो अब दोपहर के समय शुरू होने वाला मैच अगर 5:30 बजे शुरू होता है, तो एक भी ओवर की कटौती नहीं की जाएगी.

वहीं, शाम के समय होने वाला मैच बिना ओवर की कटौती के 9:30 बजे शुरू हो सकता है.

IPL 2025 New Rules

आमतौर पर 2 घंटे के अतिरिक्त समय वाला नियम केवल प्लेऑफ के मैचों पर लागू किया जाता है. चूंकि IPL 2025 सस्पेंशन के बाद दोबारा शुरू हुआ है और भारत में मॉनसून की शुरुआत के कारण ज्यादा से ज्यादा खेल हो पाए. इसलिए अतिरिक्त समय का नियम लीग मैचों पर भी लागू किया गया है.

आपको बता दें कि अब तक आईपीएल 2025 में 3 मैच बारिश की भेंट चढ़ चुके हैं.

दरअसल, भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण आईपीएल 2025 टूर्नामेंट को सस्पेंड कर दिया गया था. जब टूर्नामेंट दोबारा शुरू हुआ और 17 मई को बेंगलुरु में RCB बनाम KKR मैच होना था, तब बारिश के कारण मैच में टॉस भी नहीं हो पाया था.

इसी बारिश की संभावना के चलते 23 मई को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाले बेंगलुरु बनाम हैदराबाद मैच को बेंगलुरु से लखनऊ में शिफ्ट कर दिया गया है.

Also Read: IPL 2025: अभिषेक शर्मा से लड़ाई करना पड़ा महंगा, BCCI ने दिग्वेश राठी पर लगाया बैन

Get real time updates directly on you device, subscribe now.