IPL 2025: Out, Out और Out… सिर्फ 3 गेंदबाज ऐसे हैं जिन्होंने 2 बार किया ये कारनामा
IPL 2025: पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेले गए मुकाबले में पंजाब के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने शानदार हैट्रिक ली है.

दरअसल, मैच के 19वें ओवर की पहली लीगल गेंद पर छक्का खाने के बाद चहल ने दूसरी गेंद पर एमएस धोनी को आउट किया.
इसके बाद उन्होंने चौथी, पांचवी और छठी गेंद पर दीपक हूडा, अंशुल कम्बोज और नूर अहमद को आउट कर अपनी हैट्रिक पूरी की.

आपको बता दें कि युजवेंद्र चहल तीसरे ऐसे गेंदबाज बन गए हैं, जिन्होंने आईपीएल में दो या इससे अधिक बार हैट्रिक ली है. इससे पहले चहल ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए केकेआर के सामने 30 मार्च 2022 को हैट्रिक ली थी.

वहीं, अमित मिश्रा आईपीएल में सबसे ज्यादा हैट्रिक लेने वाले गेंदबाज हैं, उन्होंने कुल 3 बार ऐसा किया. उन्होंने दिल्ली, डेकन चार्जर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए हैट्रिक ली है.

इसके आलावा युवराज सिंह भी इस फेहरिस्त में शामिल हैं, जिनके नाम आईपीएल में दो बार हैट्रिक है. उन्होंने दोनों हैट्रिक एक ही सीजन (2009) में पंजाब के लिए ली थी. एक बार उन्होंने आरसीबी और एक बार डेकन चार्जर्स के खिलाफ हैट्रिक ली.

वहीं, अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से गेंदबाजों में खौफ भरने वाले रोहित शर्मा के नाम भी आईपीएल में हैट्रिक है. ये उन्होंने तब किया जब वह डेकन चार्जर्स के लिए खेलते थे. 06 मई 2009 को रोहित शर्मा ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ ही हैट्रिक ली थी.

इन नामों के अलावा आईपीएल में हैट्रिक लेने वाले और भी गेंदबाज हैं. जिनके नाम- लक्ष्मीपति बालाजी, मखाया एंटिनी, प्रवीण कुमार, अजीत चंडीला, सुनील नरेन, प्रवीण ताम्बे, शेन वॉटसन, अक्षर पटेल, सैमुअल बद्री, एंड्रू टाई, जयदेव उनादकट, सैम कुर्रन, श्रेयस गोपाल, हर्षल पटेल, राशिद खान हैं.
Also Read: IPL Points Table: बाहर हुई CSK… पंजाब की जीत के बाद रोचक हुई प्लेऑफ की जंग

