IPL 2025: ये 5 गेंदबाज बरपा रहे कहर, जानिए कितने भारतीय हैं शामिल
Top 5 Highest Wicket Taker In IPL 2025: आईपीएल 2025 में अब तक 52 मैच खेले जा चुके हैं. इस दौरान गेंद और बल्ले के बीच जोरदार संघर्ष देखने को मिला है.
तो आइए उन 5 गेंदबाजों के बारे में बताते हैं. जिन्होंने अब तक सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.
प्रसिद्ध कृष्णा

फिलहाल, अभी पर्पल कैप गुजरात टाइटंस के गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा के पास है. प्रसिद्ध कृष्णा के नाम अभी IPL 2025 में सबसे ज्यादा विकेट हैं. उन्होंने 10 मैचों में 19 विकेट लिए हैं. 39 ओवरों में उन्होंने 292 रन दिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्पेल 41/4 है.
जोश हेजलवुड

जबकि दूसरे नंबर पर जोश हेजलवुड है, उन्होंने 10 मैचों में 18 विकेट लिए हैं. 36.5 ओवरों में उन्होंने 8.44 की इकॉनमी से 311 रन दिए हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्पेल 33/4 का है.
नूर अहमद

तीसरे नंबर पर सीएसके में शामिल नूर अहमद हैं, उन्होंने 11 मैचों में 16 विकेट लिए हैं. 39 ओवरों में उन्होंने 8.05 की इकॉनमी से 314 रन दिए हैं. उनकी टीम प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है.
ट्रेंट बोल्ट

वहीं, मुंबई इंडियंस टीम में शामिल ट्रेंट बोल्ट लिस्ट में चौथे नंबर पर है, उन्होंने 11 मैचों में 16 विकेट लिए हैं. 38.1 ओवरों में उन्होंने 336 रन दिए हैं.
क्रुणाल पांड्या

टॉप 5 में आरसीबी के दूसरे और दूसरे भारतीय क्रुणाल पांड्या हैं, उन्होंने 11 मैचों में 14 विकेट लिए हैं. 35 ओवरों में उन्होंने 8.57 की इकॉनमी से 300 रन दिए हैं.
आपक बता दें कि 14 विकेट लेने वाले कुल 4 गेंदबाज हैं. लेकिन सबसे बेहतर इकॉनमी क्रुणाल की है, इसलिए वह आगे हैं.
Also Read: स्मृति मंधाना का नया कारनामा, हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

