IPL 2025: अपने पहले ही सीजन में छा गए ये 7 युवा खिलाड़ी

IPL 2025: आईपीएल 2025 में भारतीय युवा खिलाड़ी छाए हुए हैं. चाहे वो 14 साल के वैभव सूर्यवंशी हों या प्रियांश आर्या. तो आइए नजर डालते हैं, इस साल बेहतर प्रदर्शन करने वाले 7 युवा खिलाड़ियों पर.

IPL 2025

दरअसल, आईपीएल 2025 में अब तक 54 मैच खेले जा चुके हैं. कुछ ही हफ्तों में ये सीजन खत्म हो जाएगा. इस बार के सीजन में वैभव सूर्यवंशी और प्रियांश आर्या सहित सात खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीत लिया है.

IPL 2025
प्रियांश आर्या

प्रियांश आर्या इस सीजन में पंजाब किंग्स टीम का हिस्सा हैं. ओपनिंग करते हुए इस खिलाड़ी ने 11 पारियों में 31.54 की औसत 192.77 की स्ट्राइक रेट से 347 रन बनाए हैं. इस दौरान प्रियांश ने एक शतक भी ठोका है.

IPL 2025
विग्नेश पुथुर

वहीं, मुंबई इंडियंस के विग्नेश पुथुर ने भी इस सीजन में अपने प्रदर्शन से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. उन्होंने डेब्यू मैच पर तीन विकेट झटके थे. पुथुर ने 5 मैच में 6 विकेट लिए हैं. वो चोट की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

IPL 2025
वैभव सूर्यवंशी

वहीं, 14 साल के युवा बल्लेबाज वैभव ने राजस्थान के लिए खेलते हुए इतिहास रच दिया है. उन्होंने सिर्फ 35 गेंदों में शतक ठोक दिया था. वैभव 5 पारियों में 209.45 की स्ट्राइक रेट से 155 रन बना चुके हैं.

IPL 2025
विपराज निगम

इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स के लिए विपराज निगम ने शानदार प्रदर्शन किया है. 20 साल के विपराज ने 10 मैचों में 9 विकेट लिए हैं. साथ ही उन्होंने 203.92 की स्ट्राइक रेट से 104 रन बनाए हैं.

IPL 2025
आयुष म्हात्रे

वहीं, 17 साल के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने अपनी बल्लेबाजी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. चेन्नई सुपर किंग्स टीम में रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल हुए आयुष ने तहलका मचा दिया है.

आयुष ने 4 पारियों में 40.75 की औसत और 185.22 की स्ट्राइक रेट से 163 रन बनाए हैं.

IPL 2025
अनिकेत वर्मा

सनराइजर्स हैदराबाद के 23 साल के युवा बल्लेबाज अनिकेत वर्मा ने अपने पहले ही सीजन में जबरदस्त बल्लेबाजी की है. अनिकेत एक जबरदस्त पावर हिटर बनकर उभरे हैं. अनिकेत ने 9 पारियों में 144.11 की स्ट्राइक रेट से 193 रन बनाए हैं.

IPL 2025
दिग्वेश राठी

वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स के स्पिन गेंदबाज दिग्वेश राठी ने अपने पहले ही सीजन में कमाल कर दिया है. वो लखनऊ टीम के मुख्य गेंदबाज बनकर उभरे हैं.

दिग्वेश चाहे पावरप्ले में हो या मिडिल ओवर में या फिर डेथ ओवर में, उन्होंने हर जगह शानदार गेंदबाजी की है. दिग्वेश ने 11 मैचों में 12 विकेट लिए हैं.

Also Read: Riyan Parag Net Worth: कितने अमीर हैं 6 गेंदों पर 6 छक्के जड़ने वाले रियान पराग?

Get real time updates directly on you device, subscribe now.