IPL 2025: पहलगाम हमले के बाद सुरक्षा के लिए तैनात किया गया Vajra Super Shot, जानें खासियत…
IPL 2025: आज मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स मुकाबला खेला जाएगा.

वहीं, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद देशभर में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. इसका असर आईपीएल मैचों में भी देखा गया.
दरअसल, आईपीएल के मैच जिन स्टेडियम में खेले जा रहे हैं. वहां सुरक्षा के लिए एंटी ड्रोन सिस्टम की तैनाती की गई है. इस हथियार का नाम वज्र सुपर शॉट है. जो आसमान में बाज की तरह नजर रखता है.
आपको बता दें कि बीते दिन ईडन गार्डन्स में हुए मैच में वज्र सुपर शॉट की तैनाती की गई थी. आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग है. इसमें दुनिया का हर बड़ा खिलाड़ी खेल रहा है.

इसलिए बीसीसीआई सुरक्षा के लिहाज से कोई लापरवाही नहीं करना चाहती. 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद हर सावधानी बरती जा रही है. इस हमले में 26 लोगों की मौत हो गई थी. अब हर मैच में इसकी तैनाती रहेगी.
क्या है Vajra Super Shot की खासियत?

वज्र सुपर शॉट एक हल्का, हाथ में पकड़ा जाने वाला एंटी-ड्रोन हथियार है. जो 4 किलोमीटर दूर तक ड्रोन का पता लगाने और उनके संचार संकेतों को बाधित करने में सक्षम है, जिससे संभावित खतरों को प्रभावी ढंग से बेअसर किया जा सकता है.
आपको बता दें कि इसकी पोर्टेबिलिटी और अनुकूली फ़्रीक्वेंसी जैमिंग इसे भीड़ भरे स्टेडियम जैसे गतिशील वातावरण के लिए आदर्श बनाती है.
Also Read: Most Dot Balls in IPL 2025: इन 5 गेंदबाजों के आगे एक-एक रन को तरसे हैं बल्लेबाज

