SRH में कप्तानी का ट्विस्ट, IPL 2026 में अभिषेक शर्मा को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी
Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल 2026 से पहले Sunrisers Hyderabad में कप्तानी को लेकर बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम प्रबंधन ने युवा भारतीय खिलाड़ी Abhishek Sharma को कप्तानी सौंपने का फैसला लिया है। यह जिम्मेदारी उन्हें नियमित कप्तान Pat Cummins की अनुपस्थिति में दी जा सकती है।
जानकारी के अनुसार, पैट कमिंस की वापसी तक टीम की कमान अभिषेक शर्मा संभालेंगे। जैसे ही कमिंस पूरी तरह फिट होकर टीम से जुड़ेंगे, कप्तानी फिर उनके पास लौट जाएगी।

बैक इंजरी से जूझ रहे हैं पैट कमिंस
पैट कमिंस लंबे समय से पीठ की चोट से परेशान हैं। साल 2025 में शुरू हुई यह समस्या एशेज सीरीज के दौरान और गंभीर हो गई थी।
इसी वजह से वह टी20 वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले सके थे और एशेज के कुछ टेस्ट मैच भी मिस किए थे।
फिलहाल, उनकी फिटनेस पर मेडिकल टीम नजर बनाए हुए है और क्लियरेंस मिलने के बाद ही उनकी मैदान पर वापसी होगी।
माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबलों में कमिंस उपलब्ध नहीं रहेंगे, ऐसे में अभिषेक शर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है।
क्यों अभिषेक शर्मा पर भरोसा?
अभिषेक शर्मा का हालिया प्रदर्शन और भारतीय क्रिकेट में तेजी से बढ़ता कद उन्हें इस भूमिका के लिए मजबूत दावेदार बनाता है।
उन्होंने आईपीएल में अब तक 77 मैचों में 1816 रन बनाए हैं, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 160 से अधिक का रहा है। उनके नाम एक शतक और 9 अर्धशतक दर्ज हैं।
अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट में भी अभिषेक का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 45 पारियों में 1438 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 190 से ऊपर है, जो उन्हें एक बेहद आक्रामक बल्लेबाज बनाता है।
अब सभी की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि अगर अभिषेक शर्मा को कप्तानी मिलती है, तो वह आईपीएल 2026 में टीम को किस तरह लीड करते हैं।

