IPL 2026: मुंबई इंडियंस के खिलाफ बीच मैच में रिंकू सिंह बने KKR के कप्तान, जानिए क्या रही वजह

Sandesh Wahak Digital Desk: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के पहले मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 6 विकेट से हरा दिया।

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस मैच के दौरान एक दिलचस्प और चौंकाने वाला घटनाक्रम देखने को मिला, जब केकेआर की कप्तानी अचानक बीच मैच में बदल गई।

मैच के दौरान केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे फील्डिंग करते समय चोटिल हो गए। मुंबई की पारी के दौरान चौथे ओवर के अंत में कवर पर फील्डिंग करते हुए रहाणे अचानक जमीन पर गिर पड़े और दर्द से कराहते नजर आए।

फिजियो के शुरुआती उपचार के बावजूद उनकी स्थिति गंभीर लगी, जिसके बाद उन्होंने मैदान छोड़ने का फैसला किया। कमेंटेटर्स के मुताबिक यह मामला क्रैम्प्स का हो सकता है, हालांकि चोट की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

Rinku Singh

रिंकू सिंह को सौंपी गई कमान

रहाणे के मैदान से बाहर जाते ही टीम की ऑन-फील्ड कप्तानी उपकप्तान रिंकू सिंह को सौंप दी गई।

यह पहली बार था जब रिंकू सिंह ने किसी टी20 मुकाबले में कप्तानी की जिम्मेदारी निभाई। साल 2018 से केकेआर का हिस्सा रहे रिंकू के लिए यह एक बड़ा और यादगार पल रहा।

हेड कोच अभिषेक नायर ने बताया कारण

केकेआर के हेड कोच अभिषेक नायर ने रिंकू को कप्तानी सौंपे जाने पर कहा कि टीम के भीतर रिंकू की लीडरशिप को सभी खिलाड़ी सम्मान देते हैं।

उन्होंने बताया कि रिंकू सिर्फ मैदान पर ही नहीं, बल्कि ड्रेसिंग रूम में भी एक स्वाभाविक लीडर के तौर पर उभरे हैं और यही वजह है कि उन्हें यह जिम्मेदारी दी गई।

हार के बावजूद मिला बड़ा संकेत

हालांकि केकेआर को यह मुकाबला गंवाना पड़ा, लेकिन रिंकू सिंह को मिली कप्तानी ने यह साफ कर दिया कि फ्रेंचाइजी उन्हें भविष्य के एक अहम लीडर के तौर पर देख रही है।

IPL 2026 के शुरुआती मैच में यह बदलाव भले मजबूरी में हुआ हो, लेकिन इसने रिंकू सिंह की बढ़ती जिम्मेदारी और टीम में उनके कद को जरूर उजागर कर दिया।

Also Read: ODI World Cup 2027 के लिए शार्दुल ठाकुर का दावा, टीम इंडिया में नंबर-8 की भूमिका पर नजर

Get real time updates directly on you device, subscribe now.