IPL 2026 Schedule: पहले चरण का शेड्यूल जारी, RCB vs SRH मैच से होगा टूर्नामेंट का आगाज

Sandesh Wahak Digital Desk: क्रिकेट फैंस के लिए बड़ी खबर सामने आई है। आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी कर दिया गया है।

टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 28 मार्च को डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा।

यह मुकाबला बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

हालांकि, RCB के घरेलू मैचों को लेकर अभी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है। स्टेडियम की तैयारियों का अंतिम निरीक्षण 13 मार्च को एक विशेषज्ञ समिति द्वारा किया जाएगा। इसके बाद ही यहां सभी मुकाबले कराने को अंतिम मंजूरी मिलेगी।

IPL 2026 Schedule

पहले चरण में 20 मैचों का ऐलान

BCCI ने फिलहाल पहले चरण में 28 मार्च से 12 अप्रैल के बीच खेले जाने वाले 20 मैचों का शेड्यूल जारी किया है। बाकी मुकाबलों का कार्यक्रम बाद में घोषित किया जाएगा।

इसकी वजह आगामी विधानसभा चुनाव बताए जा रहे हैं, जिनकी तारीखें तय होने के बाद पूरा शेड्यूल जारी होगा।

इस बार खेले जाएंगे 84 मुकाबले

आईपीएल 2026 में कुल 10 टीमें हिस्सा लेंगी और पूरे सीजन में 84 मैच खेले जाएंगे, जो पिछले सीजन से 10 अधिक हैं।

सभी टीमें डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में एक-दूसरे से भिड़ेंगी, जिसके बाद प्लेऑफ और फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे।

IPL 2026 (पहला चरण – पहले 20 मैच) का शेड्यूल

  • 28 मार्च – RCB vs SRH (बेंगलुरु), शाम 7:30 बजे

  • 29 मार्च – MI vs KKR (मुंबई), शाम 7:30 बजे

  • 30 मार्च – RR vs CSK (गुवाहाटी), शाम 7:30 बजे

  • 31 मार्च – PBKS vs GT (न्यू चंडीगढ़), शाम 7:30 बजे

  • 1 अप्रैल – LSG vs DC (लखनऊ), शाम 7:30 बजे

  • 2 अप्रैल – KKR vs SRH (कोलकाता), शाम 7:30 बजे

  • 3 अप्रैल – CSK vs PBKS (चेन्नई), शाम 7:30 बजे

  • 4 अप्रैल – DC vs MI (दिल्ली), दोपहर 3:30 बजे

  • 4 अप्रैल – GT vs RR (अहमदाबाद), शाम 7:30 बजे

  • 5 अप्रैल – SRH vs LSG (हैदराबाद), दोपहर 3:30 बजे

  • 5 अप्रैल – RCB vs CSK (बेंगलुरु), शाम 7:30 बजे

  • 6 अप्रैल – KKR vs PBKS (कोलकाता), शाम 7:30 बजे

  • 7 अप्रैल – RR vs MI (गुवाहाटी), शाम 7:30 बजे

  • 8 अप्रैल – DC vs GT (दिल्ली), शाम 7:30 बजे

  • 9 अप्रैल – KKR vs LSG (कोलकाता), शाम 7:30 बजे

  • 10 अप्रैल – RR vs RCB (गुवाहाटी), शाम 7:30 बजे

  • 11 अप्रैल – PBKS vs SRH (न्यू चंडीगढ़), दोपहर 3:30 बजे

  • 11 अप्रैल – CSK vs DC (चेन्नई), शाम 7:30 बजे

  • 12 अप्रैल – LSG vs GT (लखनऊ), दोपहर 3:30 बजे

  • 12 अप्रैल – MI vs RCB (मुंबई), शाम 7:30 बजे

फिलहाल, क्रिकेट प्रशंसकों की नजरें बाकी शेड्यूल और प्लेऑफ मुकाबलों की तारीखों पर टिकी हुई हैं, जिनका ऐलान जल्द किए जाने की उम्मीद है।

Also Read: Iran–Israel War: IPL 2026 पर मंडराया संकट, विदेशी खिलाड़ियों की यात्रा को लेकर बढ़ी चिंता

Get real time updates directly on you device, subscribe now.