IPL 2026 Trade Players List: BCCI ने जारी की ऑफिशियल ट्रेड लिस्ट, इन 8 खिलाड़ियों को मिली नई टीम

Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल के 19वें सीजन के लिए दिसंबर में होने वाले ऑक्शन से पहले सोमवार शाम को IPL ने ऑफिशियल ट्रेड लिस्ट जारी कर दी।

इससे साफ हो गया कि किन खिलाड़ियों को उनकी टीमों ने रिलीज किया है और किन्हें नए फ्रैंचाइज़ी में ट्रेड किया गया है।

पिछले कुछ दिनों से जो खबरें सबसे ज्यादा चर्चा में थीं—रवींद्र जडेजा और संजू सैमसन की ट्रेड डील—उन पर भी बीसीसीआई ने आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

कुल 8 खिलाड़ियों की ट्रेड जानकारी, उनकी कीमत और नई टीमों का ऐलान कर दिया गया है। यहां जानिए किसका हुआ ‘ट्रांसफर’ और किस कीमत पर

रवींद्र जडेजा: CSK से RR में शामिल

IPL 2026
रवींद्र जडेजा

IPL के आधिकारिक बयान के मुताबिक, 12 सीजन तक CSK का हिस्सा रहे रवींद्र जडेजा अब राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेंगे।

  • CSK सैलरी: ₹18 करोड़

  • RR में नई सैलरी: ₹14 करोड़

  • यह ट्रेड IPL इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील मानी जा रही है।

जडेजा ने CSK को कई बार मैच जिताए और एक सीजन में कप्तानी भी की। उनका चेन्नई से जाना फैंस के लिए किसी झटके से कम नहीं।

संजू सैमसन: RR से CSK में शामिल

IPL 2026
संजू सैमसन

RR कप्तान और भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन अब IPL 2026 में CSK की जर्सी में नजर आएंगे।

  • सैलरी (RR): ₹18 करोड़

  • सैलरी (CSK): ₹18 करोड़

  • यह उनके करियर की तीसरी फ्रैंचाइज़ी होगी।

2013 में IPL डेब्यू करने वाले सैमसन इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल चुके हैं।

सैम करन: CSK से RR में ट्रेड

IPL 2026
सैम करन

इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम करन को CSK ने राजस्थान रॉयल्स को ट्रेड किया है।

  • बेस सैलरी: ₹2.4 करोड़ (जैसी की वैसी ही रहेगी)

  • उन्होंने अब तक 64 IPL मैच खेले हैं।

मोहम्मद शमी: SRH से LSG में शामिल

IPL 2026
मोहम्मद शमी

भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए खेलेंगे।

  • सैलरी: ₹10 करोड़

  • 2023 में गुजरात की ओर से 28 विकेट लेकर पर्पल कैप जीती थी।

मयंक मार्कंडे: KKR से MI में वापसी

IPL 2026
मयंक मार्कंडे

लेग स्पिनर मयंक मार्कंडे फिर से मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए हैं।

  • सैलरी: ₹30 लाख

  • इससे पहले MI, RR और SRH के लिए खेल चुके हैं।

अर्जुन तेंदुलकर: MI से LSG में शामिल

IPL 2026
अर्जुन तेंदुलकर

सचिन तेंदुलकर के बेटे और बॉलिंग ऑलराउंडर अर्जुन तेंदुलकर अब LSG के लिए खेलेंगे।

  • सैलरी: ₹30 लाख

  • 2021 में MI ने चुना था, 2023 में किया था डेब्यू।

नितीश राणा: RR से DC में शामिल

IPL 2026
नितीश राणा

लेफ्ट-हैंडर बैटर नितीश राणा अब दिल्ली कैपिटल्स की जर्सी में खेलेंगे।

  • सैलरी: ₹4.2 करोड़

डोनोवन फरेरा: DC से RR में शामिल

IPL 2026
डोनोवन फरेरा

फरेरा को राजस्थान रॉयल्स ने ट्रेड कर लिया है।

  • पुरानी सैलरी: ₹75 लाख

  • नई सैलरी: ₹1 करोड़

Also Read: IPL 2026: जडेजा को टीम से निकालने के पीछे किसका दिमाग? धोनी या मैनेजमेंट? खुलासा चौंकाने वाला

Get real time updates directly on you device, subscribe now.