IPL 2026: युवराज सिंह की आईपीएल में वापसी, लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकती है एंट्री

Sandesh Wahak Digital Desk: आईपीएल 2026 से पहले टीमों में बड़े बदलावों का सिलसिला जारी है। पिछले सीजन की तुलना में इस बार कई फ्रैंचाइजियों ने अपने कोचिंग स्टाफ में फेरबदल शुरू कर दिए हैं।

कोलकाता नाइट राइडर्स ने अभिषेक नायर को अपना नया हेड कोच नियुक्त किया है, वहीं अब लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) भी सुर्खियों में है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रैंचाइज़ी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह को हेड कोच बनाने पर विचार कर रही है।

Yuvraj Singh

एक रिपोर्ट के अनुसार, लखनऊ सुपर जायंट्स ने युवराज सिंह से औपचारिक संपर्क साधा है। बताया जा रहा है कि मौजूदा कोच जस्टिन लैंगर स्थानीय खिलाड़ियों के साथ मजबूत तालमेल नहीं बना पाए, जिसके चलते फ्रैंचाइज़ी अब किसी भारतीय चेहरे पर भरोसा जता सकती है।

गौरतलब है कि युवराज सिंह फिलहाल किसी पेशेवर टीम से नहीं जुड़े हैं, लेकिन क्रिकेट प्रतिभाओं को निखारने में लगातार सक्रिय हैं।

शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा जैसे खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में युवराज की अहम भूमिका रही है। साथ ही प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह जैसे उभरते बल्लेबाज भी उनके प्रशिक्षण में निखर रहे हैं।

पिछले साल युवराज का नाम गुजरात टाइटंस और दिल्ली कैपिटल्स से भी जोड़ा गया था, लेकिन बाद में यह अटकलें थम गईं। अब लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ उनका नाम जुड़ने से फैंस में उत्सुकता बढ़ गई है।

बता दें कि लखनऊ टीम पिछले दो सीजन पॉइंट्स टेबल में सातवें स्थान पर रही है।

अगले सीजन के लिए टीम ने भरत अरुण को गेंदबाजी कोच और केन विलियमसन को बतौर सलाहकार जोड़ा है। अगर युवराज की एंट्री होती है, तो यह फ्रैंचाइज़ी के लिए नया अध्याय साबित हो सकता है।

Also Read: Women’s World Cup 2025: भारत की ऐतिहासिक जीत पर विराट कोहली का रिएक्शन, बोले, ‘जेमिमा…’

Get real time updates directly on you device, subscribe now.