IPL vs PSL: PCB ने शेड्यूल जारी करके BCCI को दी बड़ी चुनौती

Pakistan Super League 2025: पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने अब पूरी तरह से भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी BCCI से टक्कर लेने की ठान ली है.

PSL 2025

दरअसल, ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि चैंपियंस ट्रॉफी के बीच पीसीबी ने पाकिस्तान सुपर लीग के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. सबसे बड़ी बात ये है कि उसने PSL के 10वें एडिशन का आयोजन आईपीएल 2025 के बीच ही करने की घोषणी की है.

आपको बता दें कि PSL की 11 अप्रैल से शुरुआत होगी, वहीं 18 मई को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाना है. जबकि दूसरी ओर IPL की शुरुआत 22 मार्च को होगी, वहीं इसका फाइनल मुकाबला 25 मई को खेला जाएगा.

PSL 2025

इसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि पीसीबी ने इस शेड्यूल से बीसीसीआई को चुनौती देने की कोशिश की है.

PSL टूर्नामेंट में होंगे 34 मुकाबले

PSL 2025

पाकिस्तान सुपर लीग 2025 का पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन इस्लामाबाद यूनाटेड और लाहौर कलंदर्स के बीच रावलपिंडी में खेला जाएगा. इस सीजन में 4 वेन्यू के तौर पर कराची, लाहौर और रावलपिंडी को चुना गया है.

जहां 34 मैच खेले जाएंगे. लीग स्टेज के दौरान 30 मैच होंगे. इसके 13 मई को क्वालीफायर, 14 मई को एलिमिनेटर 1 और 16 मई को एलिमिनेटर 2 का मुकाबला होगा.

वहीं, टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला लाहौर के गद्दाफी स्टेडियम में होना है. कराची किंग्स इस पीएसएल सीजन में 12 अप्रैल को मुल्तान सुल्तान्स के खिलाफ अपने घर पर सफर की शुरुआत करेगी.

चुनौती या मजबूरी?

PSL 2025

अब सवाल ये है कि पाकिस्तानी बोर्ड ऐसा कर क्यों रहा है? वो क्यों बीसीसीआई को चुनौती देने की कोशिश कर रहा है. जबकि इसमें उसका ही नुकसान है.

दरअसल, ये चुनौती से ज्यादा पीसीबी के लिए मजबूरी है. ऐसा इसलिए क्योंकि फिलहाल चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन जारी है, जो 9 मार्च तक चलेगा. वहीं, इस टूर्नामेंट से ठीक पहले उसने एक त्रिकोणीय सीरीज की भी मेजबानी की थी. ऐसे में उसके पास दूसरा कोई चारा नहीं बचा. इसलिए अब उसे आईपीएल से टक्कर लेनी पड़ रही है.

Also Read: ACC Asia Cup 2025: क्या भारत से छिनेगी एशिया कप 2025 की मेजबानी? पाकिस्तान है वजह

Get real time updates directly on you device, subscribe now.