Lucknow News: एनकाउंटर स्पेशलिस्ट IPS अजय कुमार साहनी को तीसरी बार मिला राष्ट्रपति वीरता पदक
Lucknow News: उत्तर प्रदेश के आईपीएस अधिकारी अजय कुमार साहनी को उनकी बहादुरी के लिए इस साल एक बार फिर से राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया गया है। यह उनके करियर का तीसरा राष्ट्रपति वीरता पदक है। यूपी पुलिस में एनकाउंटर स्पेशलिस्ट के नाम से मशहूर साहनी फिलहाल बरेली में DIG के पद पर तैनात हैं।
52 से ज़्यादा एनकाउंटर, अपराधियों में खौफ
अजय कुमार साहनी ने अपने पुलिस करियर में अब तक लगभग 52 अपराधियों का एनकाउंटर किया है, जिनमें कई कुख्यात अपराधी शामिल हैं। उन्हें यूपी में एक सख्त और तेज-तर्रार पुलिस अधिकारी के तौर पर जाना जाता है। 2021 में एक प्रतिष्ठित मैगजीन ने उन्हें देश के टॉप 50 आईपीएस अधिकारियों में शामिल किया था।
जानें आईपीएस अजय कुमार साहनी के बारे में
शिक्षा: मूल रूप से महराजगंज जिले के रहने वाले अजय कुमार साहनी ने एमए इकोनॉमिक्स और बीएड की डिग्री हासिल की है।
यूपीएससी: उन्होंने 2008 में यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास की थी और भारतीय पुलिस सेवा के लिए चुने गए।
तस्करी से लेकर कुख्यात अपराधियों का किया सफाया: वह सिद्धार्थनगर, बिजनौर, आजमगढ़, अलीगढ़ और बाराबंकी जैसे कई जिलों में एसएसपी के पद पर भी काम कर चुके हैं।
पहला पुरस्कार: उन्हें 26 जनवरी, 2020 को एक कुख्यात अपराधी के एनकाउंटर मामले में पहला राष्ट्रपति वीरता पुरस्कार मिला था।
Also Read: बरेली में फर्जी स्टांप और थंब प्रिंट क्लोन बनाने वाला शातिर गिरफ्तार, भारी मात्रा में उपकरण बरामद

