इजरायल के लिए जासूसी के आरोप में ईरान ने तीन को दी फांसी
Sandesh Wahak Digital Desk: ईरान में एक बार फिर इजरायली खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप में तीन लोगों को फांसी दे दी गई है। यह सज़ा ऐसे समय में दी गई है जब पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ा हुआ है और ईरान, इजरायल के बीच संबंध लगातार और अधिक कटु होते जा रहे हैं।
ईरानी न्यायपालिका की वेबसाइट मिजान ऑनलाइन के मुताबिक, इदरीस अली, आज़ाद शोजई और रसूल अहमद रसूल को बुधवार सुबह उत्तरी-पश्चिमी शहर उर्मिया में फांसी दी गई। इन पर आरोप था कि उन्होंने देश में घातक उपकरणों की तस्करी के ज़रिए हत्याओं को अंजाम देने की साज़िश रची और इजरायल की मदद की।
ईरान का कहना है कि इन तीनों ने मोसाद के साथ मिलकर देश के खिलाफ खुफिया गतिविधियां कीं। उन्हें यहूदी शासन को सहायता पहुंचाने और ईरानी संप्रभुता के खिलाफ काम करने का दोषी पाया गया। तीनों को गिरफ्तार कर सख्त जांच के बाद सजा सुनाई गई।
Also Read: केंद्रीय कैबिनेट बैठक में तीन बड़े फैसले को मंजूरी, यूपी-महाराष्ट्र और झारखंड को मिली बड़ी सौगात

