अमेरिकी हमले का ईरान ने दिया जवाब, इज़राइल पर मिसाइलों की बारिश
Sandesh Wahak Digital Desk: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव ने अब एक खतरनाक मोड़ ले लिया है। अमेरिका द्वारा ईरान के तीन परमाणु ठिकानों पर हवाई हमला करने के बाद, ईरान ने रविवार सुबह इज़राइल पर बैलिस्टिक मिसाइलों से जबरदस्त हमला किया। इस हमले में कम से कम 16 लोग घायल हो गए हैं, जबकि यरुशलम और अन्य इलाकों में धमाकों की आवाजें गूंज उठीं।
ईरान की जवाबी कार्रवाई, 30 से ज़्यादा मिसाइलें दागीं
ईरान के सरकारी मीडिया के अनुसार, 30 से अधिक बैलिस्टिक मिसाइलें इज़राइल की ओर दागी गईं। इस हमले को ईरान ने अमेरिकी हमले का जवाब बताया है। ईरानी सेना ने बताया कि उन्होंने बेन गुरियन इंटरनेशनल एयरपोर्ट, एक जैविक रिसर्च सेंटर, लॉजिस्टिक बेस, और कमांड-कंट्रोल केंद्रों को निशाना बनाया। ईरानी रक्षा अधिकारियों के अनुसार, इस हमले में लंबी दूरी की तरल और ठोस ईंधन वाली मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। यह मिसाइलें भारी विनाशकारी क्षमता रखती हैं।

ईरानी मिसाइल हमले के बाद इज़राइल ने तुरंत अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया और कई इलाकों में सायरन बजने लगे। यरुशलम में लोगों ने तेज धमाकों की आवाजें सुनीं और कुछ इलाकों में इमरजेंसी सेवाओं को तैनात किया गया। इज़राइल की आपात सेवा मैगन डेविड एडोम (MDA) ने बताया कि कम से कम 16 लोग घायल हुए हैं और कई स्थानों पर बड़े पैमाने पर तबाही हुई है।
Also Read: पहलगाम आतंकी हमले में बड़ी कामयाबी, एनआईए ने आतंकियों के दो मददगारों को किया गिरफ्तार

